राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत बुधवार को देर शाम कानपुर पहुंचेंगे। यहां पहुंचने के बाद अगले दिन कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए 10 व 11 सितंबर को स्वयंसेवकों को बौद्धिक और एक आयाम गतिविधियों पर चर्चा करेंगे। इसके साथ ही केंद्र व प्रदेश सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंच रहा है या नहीं, इसकी भी जानकारी करेंगे। कानपुर में संघ प्रमुख मोहन भागवत के कानपुर दौरे को लेकर पुलिस प्रशासन भी सख्त हो गया है और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम में जुट गया है।
कोविड प्रोटोकॉल के अंतर्गत होगा कार्यक्रम
बुधवार को देर शाम कानपुर पहुंच रहे स्वयंसेवक संघ के संघ प्रमुख मोहन भागवत की सुरक्षा की दृष्टि से कोविड प्रोटोकॉल सख्ती से अपनाया जाएगा। करीब आधा दर्जन बैठकों में संघ के करीब ढाई दर्जन पदाधिकारियों को सरसंघ चालक से मिलना है। इनमें से कुछ ही एक बार में उनके साथ बैठकर चर्चा कर सकेंगे। इसके अलावा बाहर से आए प्रांतीय पदाधिकारियों के रुकने की व्यवस्था भी अलग-अलग की जा रही है।
बैठकों की व्यवस्था को लेकर तय किया गया है कि एक साथ 8-10 लोगों से ज्यादा एक बार में संघ प्रमुख के साथ नहीं रहेंगे।इसमें प्रांतीय पदाधिकारियों के साथ जिस गतिविधि की चर्चा हो रही हो,सिर्फ उसी के पदाधिकारी वहां मौजूद रहेंगे। साथ ही यह तय किया गया है कि जितने भी पदाधिकारी आएंगे,उन सभी के रुकने के लिए अलग कक्ष की व्यवस्था होगी।किसी भी कक्ष में दो पदाधिकारी नहीं रुकेंगे।पूरे कार्यक्रम के दौरान कोरोना की गाइडलाइन का पालन सुनिश्चित किया जाएगा।
हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस से पहुंचेंगे कानपुर
संघ से जुड़े एक सूत्र पदाधिकारियों ने बताया कि संघ प्रमुख हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस से आज दिल्ली से चलकर रात लगभग साढ़े नौ बजे कानपुर सेंट्रल पर पहुंचेंगे। इसके बाद कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए कड़ी सुरक्षा के बीच सीधे सिविल लाइंस स्थित एक स्वयंसेवक के आवास पर जाएंगे। रात्रि विश्राम करने के बाद 10 व 11 सितंबर को वह स्वयं सेवकों को बौद्धिक और एक आयाम गतिविधियों पर चर्चा करेंगे। इसके बाद 12 सितंबर प्रवास पूरा करके वह कानपुर से लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।
पुलिस भी हुई सतर्क
पुलिस सूत्रों की माने तो संघ प्रमुख के कानपुर पहुंचने की सूचना के बाद कानपुर पुलिस भी सतर्क हो गई है। संघ प्रमुख की सुरक्षा को लेकर रणनीति तैयार कर ली है। कानपुर सेंट्रल से लेकर सिविल लाइंस रात्रि विश्राम व 12 सितंबर को कानपुर से लखनऊ जाने तक की सुरक्षा व्यवस्था को किस तरह से तैयार करना है इस पर भी कानपुर पुलिस पूरा खाका तैयार कर चुकी है। इस दौरान कोविड प्रोटोकॉल का भी पालन कराना है इस बात का भी विशेष ध्यान कानपुर पुलिस दे रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hjowIg