-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मलीहाबाद इलाके में मामूली विवाद में हत्या के बाद हुए बवाल को 10 घंटे बाद काबू किया सका। शुक्रवार देर रात एक बजे मृतक का अंतिम संस्कार कराया जा सका। अधिकारियों के आश्वासन के बाद ग्रामीणों शांत हुए। देर रात आईजी रेंज लखनऊ लक्ष्मी सिंह ने घटना छिपाने पर उच्च अधिकारियों को सही जानकारी अवगत न कराने पर लापरवाह इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया। मामले में आरोपियों के खिलाफ एनएसए तक की कार्रवाई की जाएगी।

दिलावर नगर गांव में गुरुवार देर रात मामूली विवाद में युवक रामविलास की मौत से आक्रोशित सैकड़ों लोग शुक्रवार दोपहर सड़क पर उतर आए थे। उन्होंने लखनऊ-हरदोई राजमार्ग पर बांस-बल्लियां लगाकर सड़क जाम कर दी थी। इस दौरान पुलिस के रोकने पर झड़प भी हुई थी। दोनों तरफ से आधा दर्जन घायल भी हुए थे।

मौत के मामले में दर्ज हुआ था केस

मामले में हत्या के बजाय गैर इरादतन हत्या की धाराओं में केस दर्ज किया गया था। परिजन और ग्रामीणों के हंगामे के बाद मुकदमे को हत्या की धाराओं में तब्दील कर दिया गया है। परिजनों की मांग पर प्रशासन ने 10 लाख मुआवजा देने का आश्वासन दिया।

मोहनलाल गंज के सांसद ने निंदा की थी

इससे पहले मोहनलाल गंज के सांसद कौशल किशोर ने पुलिस पर फायरिंग करने का आरोप लगाते हुए उसकी निंदा की। कोविड का इलाज करा रहे सांसद ने वीडियो बयान जारी कर न्यायिक जांच कराने की मांग की। उन्होंने इंस्पेक्टर पर लापरवाही करने के मामले में कार्रवाई की मांग की थी। मामले में मृतक के परिजनों को 10 लाख मुआवजे के लिए उन्होंने सीएम योगी को भी पत्र लिखा है।

यह थी घटना, पुलिस ने शुरू में छुपाया
दिलावर नगर निवासी पंचम का बेटा रामविलास गुरुवार शाम रबर की पाइप से सड़क पार खेतों में पानी लगा रहा था। तभी दो बाइक सवार गांव के ही 5 युवक गुजरे। रामविलास ने पाइप पर बाइक चलाने से रोका तो दोनों में विवाद शुरू हो गया। मारपीट में रामविलास को काफी चोटें आईं। उसकी मौत हो गई।

परिजनों का कहना है कि पांचों युवक ने उसे बाइक से कुचलकर मार डाला है। इसे लेकर गांव में आक्रोश फैल गया। दो समुदाय के लोग आमने-सामने हो गए। रातभर हंगामा चलता रहा। रामविलास के परिवार में पत्नी सुमन और चार बच्चे हैं। पुलिस ने शुरुआत में मामले को एक्सीडेंट बताकर गुमराह करने की कोशिश करती रही। आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों में 10 घंटे तक हरदोई हाईवे जाम कर प्रदर्शन किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मलीहाबाद में युवक की मौत के बाद हंगामा हुआ था। देर रात पुलिस ने परिजनों को समझाया तब जाकर अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए। फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hrsezk