-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी उत्तर प्रदेश में हुक्का बार का संचालन धड़ल्ले से हो रहा है। इसका खुलासा सोमवार रात कानपुर में खाद्य विभाग (एफडीए) की छापेमारी से हुआ। टीम ने थाना स्वरूपनगर में संचालित रेस्टोरेंट में छापा मारकर होटल संचालक पर जुर्माना लगाया है। साथ ही मौके से पांच हुक्का जब्त किया गया। होटल के लाइसेंस को निरस्त करने के लिए भी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। छापेमारी के वक्त मौजूद लोग अपना चेहरा छिपाते नजर आए।

खाद्य विभाग की टीम ने डिटेल नोट करने के बाद युवकों को छोड़ दिया।

1200 रूपए का लगाया जुर्माना

थाना स्वरूपनगर अंतर्गत आर्य नगर स्थित नवाब रेस्टोरेंट में खाद्य विभाग ने पुलिस टीम के साथ सोमवार की रात छापा मारा। इस दौरान कुछ नवयुवक हुक्का पार्टी करते हुए टीम को मिले। युवकों की डिटेल लेने के बाद उन्हें मुक्त कर दिया गया। वहीं, नवाब रेस्टोरेंट्स पर 1200 रुपए का जुर्माना लगाया गया और एफडीए रेस्टोरेंट लाइसेंस निलंबन की भी कार्रवाई करेगी।

एफडीए के अधिकारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि नवाब रेस्टोरेंट में हुक्का पार्टी होने की जानकारी मिली थी। छापेमारी के दौरान कुछ युवक मिले हैं और मौके से पांच हुक्का मिले है जिन्हें जब्त कर लिया गया। रेस्टोरेंट्स संचालक के ऊपर जुर्माना लगाते हुए उसके रेस्टोरेंट्स के लाइसेंस निलंबन की भी कार्रवाई की जा रही है।

चेहरा छिपाते नजर आए लोग।

कोरोना संक्रमण के चलते लगाई थी हुक्का बार पर रोक

उत्तर प्रदेश में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए हाईकोर्ट ने एक सितंबर को प्रदेश में हुक्का बार के संचालन पर रोक लगा दी थी। सरकार को निर्देशित किया था कि रेस्टोरेंट में किसी भी प्रकार से हुक्का पार्टी नहीं होनी चाहिए क्योंकि ऐसी पार्टियों से कोरोना संक्रमण तेजी से फैल सकता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
रेस्टोरेंट में मिले युवकों से पूछताछ करते पुलिसकर्मी।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3jTSMek