-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण शुरू होने के साथ अब केंद्र व प्रदेश सरकार पर्यटकों की मूल सुविधाएं, आवासीय ,यात्रा व जलपान की व्यवस्था को सुलभ करवाने के लिए नेशनल डेटा बेस तैयार कर रही हैं। अधिकारियों की माने तो अयोध्या के कुंडों के विकास के लिए 60 करोड़ रुपए का प्राजेक्ट तैयार हो रहा है। नोड अर्बन लैब को इसका प्रोजेक्ट बनाने का निर्देश दिया गया है। डीएम अनुज कुमार झा ने बताया कि इस योजना के प्रारम्भिक चरण में दशरथ कुण्ड, अग्नि कुण्ड, सीता कुण्ड, खुर्ज कुण्ड, विद्या कुण्ड, गणेश कुण्ड, हनुमान कुण्ड का प्रस्ताव बनाया गया है।

क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी आरपी यादव के मुताबिक प्रदेश सरकार के अवर्गीकृत होटलों ,लाज ,गेस्ट हाउसों, बेक एंड ब्रेकफास्ट होम स्टे व अन्य आवासीय इकाइयों का पंजीकरण शुरू किया गया है। उन्होंने बताया कि अयोध्या के 35 होटलों आवासीय इकाइयों व कमर्शल पेइंग गेस्ट हाउसों ,लाज व आवासीय व्यवस्था वाले ढाबा को जोड़ा जा रहा है। इनको नेशनल पोर्टल पर पंजीकरण करवाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। जिससे देश विदेश पर्यटक अपनी सुविधा के मुताबिक रजिस्टर्ड आवासीय इकाइयों से सीधे संपर्क कर अपने भ्रमण के दौरान व्यवस्था कर सकें।

आरटीओ यादव के मुताबिक नेशनल पोर्टल पर अब तक 22 हजार होटलों व आवासीय इकाइयों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है। जिसमें यूपी के 2380 आवासीय होटल व इकाइयां शामिल हंै। नेशनल डाटा में पंजीकरण करवाने के लिए प्रदेश के संयुक्त निदेशक अविनाश चंद्र मिश्र ने अयोध्या वाराणसी प्रयागराज झांसी गोरखपुर मेरठ मथुरा चित्रकूट सिद्धार्थनगर व बरेली के क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारियांे व उपनिदेशकों को पत्र भेजा है।

स्वदेश योजना फेज 2 शुरू
यादव के मुताबिक स्वदेश योजना के तहत अयोध्या मे चल रही योजनाओ पर काम दिसम्बर तक हर हाल मे पूरा हो जाएगा। सभी योजनाओं पर निर्माण कार्य अंतिम चरण मे है। इसी के साथ अब स्वदेश योजना फेज 2 को लांच कर दिया गया है। जिसमें अयोध्या के 148 पौराणिक कुंड व सरोवरों को पौराणिक पर्यटन स्थल के तौर पर विकसित करने के लिए चिंहित किया गया। ये वे कुंड हैं जिसकी पौराणिक पहचान के पत्थर इन स्थलों पर लगे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
अयोध्या के 148 पौराणिक कुंड व सरोवरों को पौराणिक  पर्यटन स्थल के  तौर पर विकसित करने के लिए चिंहित किया गया। ये वे कुंड हैं जिसकी पौराणिक पहचान के पत्थर इन स्थलों पर लगे हैं। 


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33z1TdL