योगी सरकार ने शुक्रवार देर रात एक साथ 15 आईएएस अफसरों का तबादला कर दिया। इनमें 8 जिलों के जिलाधिकारियों को हटाते हुए उन्हें प्रतीक्षा सूची में डाल दिया। तैनात होने वाले जिलाधिकारियों को तत्काल जिलों में जाकर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए। बदले गए डीएम में मेरठ, इटावा, सीतापुर, ललितपुर, सुल्तानपुर, गाजीपुर, मऊ, संतकबीर नगर के जिलाधिकारी शामिल हैं।
पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम वाराणसी के एमडी रहे के. बालाजी को मेरठ, यूपी मेडिकल सप्लाईज कारपोरेशन लखनऊ की एमडी श्रुति सिंह को इटावा का जिलाधिकारी बनाया गया है। इसी प्रकार विशेष सचिव एवं स्टाफ अफसर मुख्य सचिव तथा अपर निदेशक प्रशासन राजस्व विशिष्ट अभिसूचना/अपर आवास आयुक्त उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद लखनऊ विशाल भारद्वाज को सीतापुर, विशेष सचिव नमामि गंगे तथा ग्रामीण जलापूर्ति विभाग ए. दिनेश कुमार को ललितपुर, सचिव लखनऊ विकास प्राधिकरण मंगला प्रसाद सिंह को गाजीपुर, उपाध्यक्ष मेरठ विकास प्राधिकरण राजेश कुमार पांडेय को मऊ, उपाध्यक्ष बरेली विकास प्राधिकरण दिव्या मित्तल को संत कबीर नगर और संत कबीर नगर के जिलाधिकारी रवीश गुप्ता को सुल्तानपुर का जिलाधिकारी बनाया गया है।
इनको प्रतिक्षा सूची में डाला गया
सुल्तानपुर में ऑक्सीमीटर की खरीद को लेकर हुए विवाद पर वहां के विधायक ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर डीएम को हटाने के लिए कहा था। मेरठ के डीएम अनिल ढीगरा, इटावा के जितेंद्र बहादुर सिंह, सीतापुर के अखिलेश तिवारी, ललितपुर के योगेश कुमार शुक्ला, सुल्तानपुर की डीएम सी इंदुमती और मऊ के ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी, गाजीपुर के ओम प्रकाश आर्य को हटाते हुए प्रतीक्षा सूची में डाल दिया गया है।
एक दिन पहले हुए थे 13 आईपीएस के ट्रांसफर
आईएएस के तबादलों से ठीक एक दिन पहले योगी सरकार ने 8 जिलों के कप्तान सहित 13 आईपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर किए थे। इनमें हरदोई, कानपुर देहात, रायबरेली, हमीरपुर, उन्नाव, सिद्धार्थनगर, लखीमपुर खीरी, कुशीनगर समेत आठ जिलों के पुलिस कप्तान भी शामिल थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bSpOZG