पूर्णिया, 5 सितंबर (आईएएनएस)। बिहार के पूर्णिया जिले के जानकीनगर थाना क्षेत्र के एक महादलित टोले पर अपराधियों ने हमला कर दिया। इस दौरान दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए।
पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार की रात चांदपुर भंगहा गांव में कुछ हथियारबंद लोगों ने महादलित टोले में एक परिवार के घर पहुंचे और लाठी डंडे से पिटाई शुरू कर दी। इसके बाद हमलावरों ने जाने के क्रम में दो लोगों की गोली मार दी, जिससे घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गई।
अनुमंडल पुलिस अधिकारी विभाष कुमार ने बताया कि मृतकों की पहचान अनमोल ऋषि और सुबोध ऋषि के रूप में की गई है। उन्होंने कहा कि इस घटना में दो अन्य लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया इस हमले के पीछे भूमि विवाद बताया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
एमएनपी/एसजीके
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2F1B61p