-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

उत्तर प्रदेश के वाराणसी शहर में रविवार तड़के एक व्यवसायी की घर के पास खड़ी कार चोरी हो गई। वारदात सीसीटीवी में कैद हुई है। लेकिन आरोपी का चेहरा साफ नहीं आया है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस पड़ताल में जुटी है।

सीसीटीवी साक्ष्य के तौर पर सौंपा

लंका थाना क्षेत्र के चीतईपुर चौकी अंतर्गत गौतम नगर कालोनी निवासी मनीष कुमार गर्ग कॉस्मेटिक्स व्यवसायी हैं। चेतगंज में इनका मनीष ट्रेडर्स नाम से फर्म है। मनीष ने बताया कि रोज की तरह फर्म को बंद कर घर चला आया था। थोड़ा बीमार था तो 11 बजे डॉक्टर के यहां से आया। घर के बगल में मेरा दूसरा प्लाट है। उसी में अपनी कार (यूपी 65 डीडी 0444) खड़ा किया था। जब सुबह जगे तो देखा कि कार चोरी हो गयी थी। सीसीटीवी देखने पर एक संदिग्ध शख्स नजर आया है।

उन्होंने बताया कि इस बाबत यूपी डायल 112 को सूचना दी। साथ ही लंका थाने को भी अवगत कराया। सीसीटीवी फुटेज साक्ष्य के तौर पर पुलिस को सौंपा है। मनीष के मुताबिक, कॉलोनी में गेट लगा है। एक रास्ता बगल से खुला है। चोरों ने उसी रास्ते का फायदा उठाया है।

दो साल पहले ही खरीदी थी कार

मनीष ने बताया कि, दो साल पहले कार खरीदी थी। अभी महत 20 हजार किमी चली है। प्लॉट पर घर की दो कारें खड़ी होती हैं। रविवार तड़के 3.20 पर चोर आए और 3.44 पर कार का दरवाजा खोलकर भाग निकले। तीन सीसीटीवी में वारदात कैद हुई है। लेकिन अंधेरे की वजह से चेहरे स्पष्ट नहीं दिखाई पड़ रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सीसीटीवी में कैद आरोपी।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35vvZS4