-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की तैयारियां जोरों पर हैं। निर्माण शुरू करने के लिए बड़ी-बड़ी मशीनें भी अयोध्या पहुंच गईं हैं। अब प्रशासन के सामने संकट इस बात का खड़ा हो गया है कि इतनी बड़ी मशीनों को चलाने के लिए हैवी पावर कनेक्शन की जरूरत है। इसे लेकर अब ट्रस्ट के सदस्यों और लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) की टीम निर्माण में लगने वाली जरूरतों का आकलन कर उसे पूरा करने में जुटी है।

कारसेवक पुरम में ट्रस्ट के पदाधिकारियों और एलएंडटी की इंजीनियरिंग टीम के बीच मंथन हुआ। इसमें तय किया गया कि अब मंदिर निर्माण के लिए अपना पावर कनेक्शन, पानी के लिए ओवरहेड टैंक, सीवर सिस्टम की व्यवस्था की जाएगी।

21 मशीनों को चाहिए हाईपावर कनेक्शन
बैठक में एलएंडटी कंपनी के इंजीनियरों ने मंदिर निर्माण में लगने वाली करीब 21 मशीनों का ब्योरा प्रस्तुत कर हर मशीन को कितना पावर कनेक्शन चाहिए, इसका आकलन किया। एलएंडटी के इंजीनियरों के मुताबिक, मशीनों के संचालन के लिए हाईपावर कनेक्शन की जरूरत पड़ेगी। इसमें रिंग मशीन, पाइलिंग मशीन, ड्रिलिंग मशीन हाईपावर पर काम करती हैं। गुरुवार को बड़ी रिंग मशीन परिसर में पहुंची है। इसके अलावा आधा दर्जन से ज्यादा मशीनें पहले ही पहुंच चुकी हैं। बाकी आ रहीं हैं।

राम मंदिर
ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के मुताबिक 15 सितंबर से नींव के पहले पिलर की खुदाई का काम शुरू हो जाएगा। फाइल फोटो

मंदिर निर्माण के मकसद का ट्रांसफार्मर भी लगेगा
बताया गया कि कुछ मशीनें बाद में जरूरत पड़ने पर यहां पहुंचेगी। सभी मशीनों में लगने वाली पावर को जोड़ने के बाद तय किया गया कि करीब 450 किलोवाट पावर का कनेक्शन अलग से लेना पड़ेगा। इसमें इसी के हिसाब से केवल मंदिर निर्माण के मकसद का ट्रांसफार्मर भी लगेगा। अब हाई पावर कनेक्शन लेने के लिए पावर कारपोरेशन में एक दो दिनों मे अप्लाई कर दिया जाएगा।

15 सितंबर को शुरू होगी ट्रायल पिलर की खुदाई
ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के मुताबिक 15 सितंबर से नींव के पहले पिलर की खुदाई का काम शुरू हो जाएगा। यह पिलर ट्रायल के तौर पर तैयार होगा। इसकी मजबूती की टेस्टिंग एक माह बाद होगी। अगर इसकी मजबूती मानक पर खरी उतरी तो सभी 1200 पिलरों की खुदाई का काम 15 अक्टूबर की शुभ तिथि से शुरू हो जाएगा।

राम मंदिर निर्माण के लिए नींव खुदाई की तैयारियों को अंतिम रूप देकर मंदिर निर्माण समिति के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्र अपनी तकनीकी टीम के साथ गुरुवार को दिल्ली लौट गए थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
राम मंदिर के निर्माण के लिए बड़ी-बड़ी मशीनें अयोध्या पहुंच गई हैं। अब ट्रस्ट और प्रशासन के अधिकारी इन मशीनों की जरुरतों को पूरा करने की कोशिश में जुटे हुए हैं।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bJHg2k