-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। सोमवार रात बांदा के रहने वाले पूर्व मंत्री जमुना प्रसाद और सपा एमएलसी एसआरएस यादव का लखनऊ में निधन हो गया। बीते दिनों दोनों कोरोना संक्रमित हुए थे। विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निधन पर शोक जताया है। बता दें कि लखनऊ में बीते 24 घंटे में कोरोना से 16 मौतें हुई हैं। इनमें लखनऊ के छह और बाकी अन्य जिलों के रहने वाले थे।

जमुना प्रसाद।- फाइल फोटो


95 साल के थे जमुना प्रसाद
बांदा के समाजवादी नेता व मंत्री 95 वर्षीय बुजुर्ग जमुना प्रसाद पांच दिन पहले लखनऊ स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में इलाज के लिए भर्ती हुए थे। जांच में कोरोना की पुष्टि हुई थी। इसके बाद उन्हें संस्थान के कोविड अस्पताल में शिफ्ट किया गया था। सोमवार की शाम साढ़े सात बजे उनका निधन हो गया। 25 अक्टूबर 1925 को बांदा में जन्मे जमुना प्रसाद बोस ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आजाद हिंद फौज में शामिल हुए थे। इसलिए लोग उन्हें 'बोस' के नाम से संबोधित करने लगे थे।

मुलायम सिंह ने एसआरएस को बनाया था ओएसडी

वहीं, एसआरएस यादव सपा के वरिष्ठ सलाहकारों में शुमार थे। मुलायम सिंह यादव जब 1989 में पहली बार मुख्यमंत्री बने तो एसआरएस को अपना विशेष कार्याधिकारी यानी ओएसडी बनाया था। राजनीति में आने से पहले कोऑपरेटिव बैंक में नौकरी करते थे।

आजमगढ़ के कोतवाल ने भी दम तोड़ा
आजमगढ़ फूलपुर कोतवाल शेर सिंह तोमर का भी लखनऊ में इलाज के दौरान निधन हो गया। वो भी कोरोना संक्रमित थे। पीजीआई के कोविड अस्पताल में इलाज चल रहा था। सीएमओ के मुताबिक छह के अलावा हरदोई के दो, अयोध्या, मैनपुरी, सीतापुर, गोरखपुर, कुशीनगर, शाहजहांपुर, उन्नाव के एक एक मृतक शामिल है।

सतीश महाना।


कैबिनेट मंत्री सतीश महाना की हालत गंभीर

योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री सतीश महाना को पीजीआई के कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। मंत्री 29 अगस्त को कोरोना पॉजिटिव आए थे। अब तक योगी सरकार के 16 मंत्री कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं। जबकि मंत्री चेतन चौहान व कमल रानी वरूण की मौत हो चुकी है।

गोमती नगर और इंदिरानगर में बढ़ रहा संक्रमण का ग्राफ

सोमवार को लखनऊ में 950 नए मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि की गई है। शहर के गोमतीनगर व इंदिरानगर में लगातार मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। संक्रमण के इन आंकड़ों से स्वास्थ्य विभाग की भी चिंता बढ़ गयी है। सोमवार को गोमतीनगर के 49 और इंदिरानगर के 48 मरीजों में वायरस पाया गया। आलमबाग में 47, अलीगंज व मड़ियाव के 38-38 मरीज संक्रमित मिले हैं। इसी तरह आशियाना के 40, ठाकुरगंज 29, तालकटोरा के 31, हसनगंज में 23, हजरतगंज के 31, रायबरेली रोड के 37 लोग कोरोना की चपेट में आए हैं। जानकीपुरम के 28, महानगर के 33, कैंट के 35 व चौक के 29 लोग बीमार मिले हैं। चिनहट में 37, पारा के 14, नाका के 28, सहादतगंज के 27 व गोमती नगर विस्तार के 14 लोग कोरोना की चपेट में आये हैं। विकासनगर-27 के कृष्णानगर के 18, हजरतगंज में 21, हुसैनगंज 17 व सहादतगंज-15 पॉजिटिव मरीज मिले हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सपा एमएलएसी एसआरएस यादव।- फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3h6aolj