उत्तर प्रदेश के सीतापुर में बुधवार तड़के पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान 25 हजार के इनामी गो तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान अपराधी के पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि 2 अपराधी मौका पाकर भागने में सफल हो गए। पुलिस का कहना है कि अपराधियों द्वारा किए गए फायर से थानाध्यक्ष के बुलेट प्रूफ में गोली लगी जिससे वह बाल-बाल बच गए। पुलिस ने घायल अपराधी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
पुलिस के अनुसार, यह वारदात रामपुरकलां थाना इलाके में हुई है। पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि थाने के इनामी बदमाश गोवंश की तस्करी के इरादे से आकर खेत में बैठे हैं। पुलिस टीम जब गांव के बाहर खेत में दबिश डालने गई तो अपराधियों ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया और पुलिस टीम ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए अपराधियों पर फायर किया।
थानाध्यक्ष के जैकेट पर लगी गोली, बाल-बाल बचे
मुठभेड़ के दौरान अपराधियों द्वारा की गई फायरिंग से थानाध्यक्ष के बुलेट प्रूफ जैकेट पर लगी जिससे वह बाल-बाल बच गए। गोलीबारी में थाने का फरार 25 हजार का इनामी अपराधी सहवान गोली लगने से घायल हो गया।
एडिश्नल एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि कार्रवाई के दौरान खेत में छुपे दो बदमाश मौका पाकर भागने से सफल रहे। इनामी को दबोच लिया गया जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह अपराधी वर्ष 2019 से इनामी घोषित होने के बाद से फरार चल रहा था, जिसे आज गिरफ्तार करने में सफलता मिली है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ZKoS4G