-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में गुरुवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में 25 हजार रुपए का इनामी बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। इस दौरान हालांकि एक पुलिसकर्मी भी बदमाशों की गोली से जख्मी हो गया। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार पुलिस एक अपराधी की तलाश में दबिश दे रही थी। तभी मुखबिर से सूचना मिली की एक गाड़ी में जलोखर पनहर रोड से एक अपराधी आ रहा है। पुलिस ने तत्काल अपनी ततपरता दिखाते हुए गाड़ी आती देख कर रोकने का प्रयास किया। जैसे ही गाड़ी रुकी उसमें सवार व्यक्ति द्वारा पुलिस पर कई राउंड फायरिंग की गई। पुलिस की जवाबी कार्यवाही में बदमाश के पैर में गोली लग गई। वहीं बदमाश की गोली से एक सिपाही सुनील भी घायल हो गया। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश की पहचान संस्कार श्रीवास्तव उर्फ पाठक उर्फ गुरु जी कई नामों से जाना जाता है। जब जानकारी की गई तो यह अभी हाल में हुए व्यापारी कैलाश नारायण दीक्षित की हत्या में भी आरोपी है। जिसके ऊपर पुलिस ने पच्चीस हजार का इनाम भी घोषित किया था। इससे पहले भी कई हत्याएं कर चुका है। इसके ऊपर कई आपराधिक मुकदमें दर्ज हैं। इससे और पूछताछ की जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पुलिस के साथ मुठभेड़ में पकड़ा गया बदमाश।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hIxNJM