-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

उत्तर प्रदेश में ग्रेटर नोएडा की नॉलेज पार्क थाना पुलिस और बदमाशों की एलजी गोल चक्कर के पास सोमवार देर रात मुठभेड़ हो गई जिसमें 25000 का इनामी गैंगस्टर बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। वहीं उसका एक साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। घायल बदमाश के पास से चोरी की मोटरसाइकिल,तमंचा कारतूस व लुटे हुए दो मोबाइल बरामद किए गए हैं। घायल बदमाश को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। वही उसके साथी बदमाश के लिए पुलिस तलाशी अभियान चला रही है।

जानकारी के अनुसार- थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र में एलजी चौक और शारदा गोल चक्कर के बीच पुलिस और बाइकसवार बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ मे एक 25 हज़ार का इनामी बदमाश सलमान गोली लगने से घायल हो गया। सलमान उर्फ नोनू पुत्र अब्दुल वासे उर्फ वासिद निवासी आसिफ बुलंदशहर का रहने वाला है है। घायल बदमाश थाना नालेज पार्क से 25 हजार रुपए का इनामी अभियुक्त है।

गैंगस्टर के पास से बरामद बाइक।
गैंगस्टर के पास से बरामद बाइक। उसके खिलाफ एक दर्जन केस दर्ज हैं।

पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के कब्जे से लूट के 2 मोबाइल, 1 तमंचा 315 बोर, 2 खोखा कारतूस व चोरी की अपाचे बरामद किया गया है। घायल बदमाश को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है। घायल बदमाश पर एक दर्जन मुकदमे दर्ज है ।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
नोएडा में सोमवार देर रात पुलिस ने मुठभेड़ किे दौरान एक इनामी गैंगस्टर को पकड़ लिया। जबकि उसका साथी फरार होने में कामबयाब हो गया।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3n383M7