-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैलता जा रहा है। शनिवार देर रात जारी रिपोर्ट ने अब तक के सभी आंकड़ों को पीछे कर दिया है। यह आंकड़ा एक हज़ार के पार चला गया है। शनिवार को 1006 नए लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है, वहीं 18 संक्रमित की मौत हो गई है। इसके साथ ही राजधानी में संक्रमित मरीजों की संख्या 31,502 की संख्या पहुंच गई है और 420 कि मौत हो चुकी है।

स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि अब बढ़ते आंकड़ों से यह कहना गलत नहीं होगा कि हर कोई इसकी जद में आने वाला है, लेकिन बीते दो दिनों में 10 हजार से ज्यादा टेस्टिंग भी की गई जिसके बाद यह रिपोर्ट आई है। वहीं कुल 747 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है। राजधानी में अब तक 8,213 मरीज संक्रमित है। 20,219 होम आइसोलेशन की संख्या तो 5836 मरीज होम आइसोलेशन में सक्रिय मरीज है। अब तक 14,383 किये गए डिस्चार्ज किए गए।

नगर निगम के सफाई एवं खाद्य निरीक्षक पॉजिटिव
नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी लगातार कोरोना की चपेट में आ रहे हैं। पिछले दिनों एक पार्षद व दो कर्मचारियों की मौत हो गयी थी। शनिवार को जोन-3 में सफाई एवं खाद्य निरीक्षक करोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सीएमओ कार्यालय से सूचना आने के बाद पूरे में हड़कंप मच गया। फिलहाल निरीक्षक ने अपने आप को होम आइसोलेट कर लिया है। साथ ही जोन-तीन को सैनिटाइज कराते हुए अगले 24 घंटे के लिए बन्द किया गया है।बताया गया है कि सफाई एवं खाद्य निरीक्षक लगातार ड्यूटी कर रहे थे। इससे उनसे मिलने वाले लोगों में दहशत है। हालांकि सीएमओ की टीम संपर्क सूची तैयार कर रही है।

गोमतीनगर व इंदिरानगर में बढ़ रहे मरीज़
शहर के गोमती नगर व इंदिरा नगर इलाके के लोग संक्रमण के बावजूद लापरवाही बरत रहे हैं। इन दोनों इलाकों में करीब तीन दिनों में सबसे अधिक पॉजिटिव मरीज़ मिले हैं। प्रशासन का कहना है कि सख्ती के बाद भी लोग नहीं सुन रहे। लड़ने झगड़ने लगते हैं। अत्यधिक सख्ती करो तो ऊपर तक शिकायत करने की धमकी देते हैं। गोमती नगर में 52 व इंदिरा नगर के विभिन्न इलाकों में 45 लोग कोरोना की चपेट में आये हैं।

इन इलाकों में पाए गए संक्रमित
इसी तरह चिनहट के विभिन्न इलाकों के 39, तालकटोरा के 37 एवं रायबरेली रोड के 35 लोगों में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है। वहीं आलमबाग में 33, मडियांव व कैंट के 31-31जबकि जानकीपुरम के 30 लोग संक्रमित मिले हैं। आशियाना, ठाकुरगंज, अलीगंज व नाका के 29-29, हज़रतगंज, महानगर, चौक व कृष्णानगर के 28-28 लोग कोरोना वायरस के चपेट में आये हैं। विकासनगर के 27, हसनगंज व सहादतगंज 21-21 तथा पारा के 19 लोगों में कोरोना पाया गया है।

स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि गोमती नगर विस्तार में कोरोना वायरस का प्रभाव पहले से थोड़ा कम हुआ है। यहां के विभिन्न इलाकों में 18 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है जबकि कैसरबाग में 12 नए लोग मिले हैं।

पहले भी यही रहा ट्रेंड
अगस्त महीने में पॉजिटिव मरीजों का ग्राफ 362 से शुरू हुआ, सप्ताह भर तह 600 के आसपास रहा। 11 को 831 मरीज मिले, फिर 600 से 700 के बीच का आंकड़ा आ गया। 16 अगस्त को 814 मरीज मिले। इसके बाद फ़िर 600 से 700 के बीच आंकड़ा रहा। इसके बाद 30 अगस्त को 999 मरीजों के साथ नया रिकॉर्ड बना था। सितम्बर माह की शुरुआत 760 मरीजों के साथ हुई थी जो 6 अगस्त तक 1006 तक पहुंच गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
यूपी की राजधानी लखनऊ में संक्रमित मरीजों की संख्या 30 हजार को पार कर गई है। पिछले 24 घंटे में एक साथ एक हजार से ज्यादा मामले दर्ज किए गए जबकि इस दौरान 18 लोगों की मौत हो गई।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3jQ2huT