-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

कोरोना संकट काल के बीच आज उत्तर प्रदेश में नीट (NEET) यूजी प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। देशभर में जहां 15 लाख परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे, वहीं प्रदेश में 320 केंद्रों पर 1,66,582 परीक्षार्थी नीट की परीक्षा देंगे। कोरोना संक्रमण को लेकर एक दिन पहले शनिवार को ही लखनऊ में परीक्षा केंद्रों को सैनिटाइज किया गया है।

परीक्षा केंद्रों को सैनिटाइज करते कर्मी।

शरीर का तापमान अधिक मिलने पर आइसोलेशन में देनी होगी परीक्षा

परीक्षा दोपहर दो बजे से पांच बजे तक होगी। कोरोना संक्रमण को देखते हुए परीक्षा केंद्रों पर भीड़ न जुटे, इसके लिए परीक्षार्थियों को अलग-अलग टाइम स्लॉट में बुलाया गया है। किस परीक्षार्थी को केंद्र पर कब प्रवेश मिलेगा, इसका विवरण प्रवेश पत्र पर दर्ज है। प्रवेश परीक्षा शुरू होने से तीन घंटे पहले सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक चलेगा। किसी परीक्षार्थी का तापमान ज्यादा मिला तो उसे आइसोलेशन में परीक्षा देनी होगी। प्रवेश पत्र के साथ पहचान के लिए आईडी प्रूफ और तीन पासपोर्ट साइज फोटो लाना अनिवार्य है।

पिछले साल 188 केंद्र थे, इस बार 320 बने

सभी परीक्षार्थियों को मास्क, सैनिटाइजर और पानी की बोतल खुद लानी होगी। थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही प्रवेश मिलेगा। इस साल प्रदेश में नीट परीक्षा देने वाले परीक्षार्थियों की संख्या में इजाफा हुआ है। उत्तर प्रदेश में पिछले साल 139,497 परीक्षार्थियों ने आवेदन किया था, वहीं इस बार 166582 छात्रों ने आवेदन किया है। पिछले साल 188 केंद्र थे, इस बार 320 बनए गए हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
लखनऊ में परीक्षा केंद्रों को सैनिटाइज करते कर्मी।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3kftffY