-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

बहराइच, 23 सितंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के बहराइच-सीतापुर रमपुरवा के निकट बुधवार को एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई जिसमें 4 लोगों की मौत हो गयी है। इस हादसे में 6 लोग घायल हो गये हैं।

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अशोक कुमार ने बताया कि हरिद्वार से सिद्घार्थ नगर के तेतरा बाजार जा रही कार में 10 लोग सवार थे। बहराइच-सीतापुर मार्ग पर कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और 6 लोग घायल हो गये। जहां दो की हालत ज्यादा गंभीर होने पर उन्हें इलाज के लिए लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर रेफ र किया गया है। शेष को अस्तपाल ले जाया गया। कार सवार हरिद्वार से वापस सिद्घार्थनगर जिले के तेतरी थाना के पुरानी नौगढ़ गांव अपने घर जा रहे थे।

विकेटी-एसकेपी



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
UP: A car collides with a tree in Bahraich, 4 killed, 6 injured
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/33U6B5V