उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले के थाना रौनाही इलाके में एनएच 28 पर टेम्पो और ट्रक में भीषण टक्कर हो गई, जिसमें टेम्पो में सवार 4 यात्रियों की मौत हो गई जबकि 9 घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि टेम्पो गलत साइड से जा रहा था इस वजह से यह हादसा हुआ।
सीओ सदर राम कृष्ण चतुर्वेदी ने बताया कि सुबह 5 बजे टेम्पो को किराए पर बुक करके 13 लोग सरयू नदी के ढे़मवा घाट पर मछली पकड़ने के लिए निकले थे। हाईवे के जिस कट से इन्हें मुड़ना था उसे भूल कर आगे बढ़ गए। कुछ दूर जाने के बाद वो गलत साइड से उसी ट्रैक पर वापस लौट पड़े।
गलत साइड से आ रहे टेम्पो की ट्रक से हुई टक्कर
इस बीच सोहावल चौराहे के पास टेम्पो को सामने से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चार लोगों की मौत अस्पताल ले जाते समय हो गई। 9 घायलों में से दो को प्राथमिक उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है, जबकि 7 का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। सीओ के मुताबिक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ZQteXK