-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

डिजिटल डेस्क, नासिक। महाराष्ट्र के नासिक में शुक्रवार आधी रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4 आंकी गई है। रात करीब 11.41 पर आए इस भूकंप में जानमाल के किसी प्रकार के नुकसान की खबर नहीं है। भूकंप की जानकारी नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी ने दी।

बता दें कि इससे पहले पिछले महीने महाराष्ट्र के पालघर में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए थे। पालघर में हल्की तीव्रता वाले इस भूकंप से कोई नुकसान नहीं हुआ। पालघर जिले में 2.8 तीव्रता का भूकंप आया था। इस भूकंप में किसी के हताहत होने या किसी तरह की संपत्ति के नुकसान होने की कोई खबर नहीं मिली।

पिछले महीने 26 तारीख को पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में भूकंप का झटका महसूस किया गया था। नेशनल सेंटर ऑफ सिस्मोलॉजी (एनसीएस) के मुताबिक, सुबह 7 बजकर 54 मिनट पर भूकंप का झटका महसूस किया गया, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.1 रही थी।

...
Maharashtra: 4.0 lands shivering in Nashik, no loss of life and property


निि