उत्तर प्रदेश की राजधानी में शुरू हुई लखनऊ मेट्रो सेवा में यात्रियों की संख्या दिनों दिन बढ़ती जा रही है। एक सप्ताह में करीब 50 प्रतिशत यात्रियों की संख्या बढ़ी है। 7 सितम्बर से शुरू हुई मेट्रो में एक सप्ताह में बीते सोमवार को 11 हजार 500 यात्रियों ने सफर किया। यह अनलॉक-4 के बाद शुरू हुई मेट्रो में यात्रियों के सफर करने का अब तक सबसे बड़ा आंकड़ा है। एलएमआरसी के प्रवक्ता का कहना हैं ऐसा लोगों का मेट्रो में भरोसा लौटने का नतीजा है।
पहले सप्ताह में मेट्रो में 50 प्रतिशत यात्रियों की संख्या बढ़ने के पीछे का कारण अधिकारी मेट्रो में लोगों का भरोसा लौटने का मान रहे। उनका कहना ऐसा इसलिए सम्भव हुआ हैं कि मेट्रो में कोरोना महामारी के बचाव के साधन-सुविधा के देखने के बाद यात्री ने अन्य ट्रांसपोर्ट के माध्यम से दूरी बनाने लगे हैं।
यूपीएमआरसी के एमडी कुमार केशव का कहना है कि, कॉमर्शियल रन कोरोना के पांच महीने के बाद शुरू करने पर सात हजार से कम यात्री पहले दिन मेट्रो में सेवा उपयोग करने पहुंचे थे। वहीं बीते सोमवार को यह आंकड़ा 11 हजार के करीब पहुंच गया हैं। ऐसा मेट्रो में लगातार सैनिटाइज और यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग किये जाने की वजह से सम्भव हुआ है। इन प्रयासों में ने यात्रियों को उनकी यात्रा के सुरक्षित होने का भरोसा कायम किया है।
| दिन | यात्रियों की संख्या |
| 7 दिसम्बर | 7000 |
| 8 दिसम्बर | 7500 |
| 9 दिसम्बर | 8500 |
| 10 दिसम्बर | 8900 |
| 11 दिसम्बर | 9200 |
| 12 दिसम्बर | 9600 |
| 13 दिसम्बर | 10,300 |
| 14 दिसम्बर | 11,500 |
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2RqvwIP