-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में सोमवार को उस समय बड़ा हादसा हो गया जब क्योटी फॉल पर पिकनिक मनाने गए 6 युवकों की डूबने से मौत हो गई। शाम तक सिर्फ पांच ही युवकों का शव जल पुलिस तलाश कर सकी। एक युवक का शव मंगलवार को फिर तलाशा जाएगा। हादसे के शिकार हुए युवक शहर के विभिन्न इलाकों के रहने वाले हैं।

इस घटना के बाद सोमवार को प्रयागराज से पहुंचे परिजनों ने पुलिस के साथ उनकी तलाश में लगे रहे। बताया जा रहा है कि रविवार को दो ग्रुप में 13 लोग प्रयागराज से क्योटी घूमने गए थे। दोपहर के वक्त नहाने के दौरान हादसे के शिकार हो गए। शुरुआती दौर में दो लोगों की डूबने की सूचना थी। लेकिन, बाद में परिजन पहुंचे, तो अन्य की डूबने की बात सामने आई। जिसके बाद सोमवार को पुलिस ने गोताखोरों की मदद से पुन: खोजबीन शुरू की। इस तरह पांच शव बरामद कर लिए गए।

तलाश के बाद बरामद किए गए शव।
तलाश के बाद बरामद किए गए शव।

अब तक पांच शव बरामद किए गए

पुलिस की मानें तो राहुल उर्फ लक्ष्मीकांत, यश केशरवानी, प्रज्वल केशरवानी, अभिषेक सिंह एवं आकाश केशरवानी के शव निकाले जा चुके हैं। जबकि गोलू पासी की तलाश अभी चल रही है। बताया जाता है कि साथियों के डूबने के बाद दो युवक मौके से भाग खड़े हुए। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
रीवा फाल में नहाने गए 6 युवक सोमवार को डूब गए। देर शाम तक पांच के शव निकाल लिए गए जबकि एक के शव की तालाश आज की जाएगी।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2RovO2R