उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में बुधवार तड़के हुए एक भीषण सड़क हादसे में दो महिलाओं समेत चार लोगों की मौत हो गई। दो यात्री की हालत गंभीर होने के कारण इलाज के लिए लखनऊ के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है, जबकि चार घायलों का इलाज बहराइच के मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
बहराइच- सीतापुर मार्ग पर हरदी थाना क्षेत्र के रामपुरवा चौकी के पास एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही दो महिला समेत चार लोगों की मौत गई। सूचना पर पहुँची पुलिस ने गाड़ी में फंसे सभी लोगों को बाहर निकलवा अस्पताल भिजवाया।
चिकित्सकों ने दो लोगों की हालत नाजुक होने पर इलाज के लिए बहराइच से लखनऊ रेफर कर दिया। एसपी विपिन मिश्रा ने बताया कि यह कार हरिद्वार से सिद्धार्थ नगर के तेतरा बाजार जा रही थी। जिसमें 10 लोग सवार थे। चार की मौत हो गई है। छह लोगों का इलाज चल रहा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32UCgVW