-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

केंद्रीय निर्वाचन आयोग यूपी की आठ विधानसभा सीटों पर होने वाले उप चुनाव की तारीखों पर आज फैसला ले सकता है। यूपी में आठ सीटों पर उपचुनाव होने हैं। इन 8 सीटों में से 5 सीट पर 2017 में निर्वाचित विधायकों के निधन की वजह से सीटें खाली हुईं थी।

वहीं 2017 विधानसभा चुनाव की बात करे तो 8 में से 6 पर भाजपा का कब्जा रहा है। जिन 8 सीटों पर चुनाव होने हैं उसमें से 5 विधानसभा सीटों पर 2017 में निर्वाचित विधायक कमल रानी वरुण, पारसनाथ यादव, वीरेंद्र सिरोही, जन्मेजय सिंह, चेतन चौहान का निधन हो चुका है।

रामपुर से आजम खान के बेटे और बांगरमऊ सीट से कुलदीप सेंगर की सदस्यता रद्द

रामपुर के स्वार सीट से गलत दस्तावेज लगाने पर आजम खां के बेटे अब्दुल्ला आजम खां की सदस्यता जा चुकी है। वहीं, बांगरमऊ विधानसभा सीट से 2017 में चुनाव जीते कुलदीप सिंह सेंगर के सजायाफ्ता होने के कारण उनकी सदस्यता चली गयी। टूण्डला विधानसभा सीट से एसपी सिंह बघेल के सांसद बनने के बाद सीट खाली हुई है। अब यहां भी उपचुनाव होना है।

इन आठ सीटों पर भाजपा ने 2017 के चुनाव में 6 सीटें जीती थीं, जबकि 2 सीटें सपा के पास थी। लेकिन, 2012 में इनमें से 4 सीट सपा के पास, 2 बसपा के पास और एक-एक सीट पर कांग्रेस और भाजपा का कब्जा था।

सिर्फ डेढ़ साल के लिए बन सकेंगे विधायक

यूपी में भाजपा को काबिज हुए लगभग साढ़े तीन साल का वक्त बीत चुका है। ऐसे में अब निर्वाचित विधायकों के पास सदन में बैठने का बहुत ज्यादा मौका नही होगा। सभी 8 निर्वाचित विधायक डेढ़ साल से भी कम वक्त के लिए निर्वाचित होंगे। दरअसल, 2022 में यूपी एक बार फिर विधानसभा चुनावों की तैयारियों में जुट जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
केंद्रीय निर्वाचन आयेाग आज यूपी की आठ विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता है।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2S7mRLz