-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में रविवार की देर शाम जलालपुर चौकी के पास ओवरटेक करने के चक्कर में भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार वैन सामने से आ रही रोडवेज बस से टकरा गई, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसमें से छह लोगों को जिला अस्पताल से राजकीय मेडिकल कॉलेज तिर्वा भेजा गया। हादसे की सूचना मिलते ही डीएम राकेश कुमार मिश्रा और पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने जिला अस्पताल पहुंच कर घायलों के हालचाल जाना।

अंत्येष्टि में शामिल होकर वापस लौट रहा था परिवार

कानपुर के बिल्हौर कोतवाली क्षेत्र के बलराम नगर निवासी गिरीश चंद्र की पत्नी शकुंतला परिवार समेत फर्रुखाबाद के जहानगंज के झसी गांव में बहनोई की अंत्येष्टि में गई थीं। देर शाम लौटते समय कन्नौज में सदर कोतवाली क्षेत्र के जलालपुर पनवारा के कन्नौज डिपो की रोडवेज बस और कार की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। जिसमें शकुंतला, सोनू का डेढ़ वर्षीय पुत्र आयुष और कार चालक अजीत की मौत हो गई। हादसे के बाद बस ड्राइवर और कंडक्टर सवारियों को छोड़कर मौके से फरार हो गए। बस में 18 सवारियां थी, जिन्हें मामूली चोट आई थी।

इनका चल रहा इलाज

हादसे की जानकारी होते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने एंबुलेंस द्वारा सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जिसमें से साधना पत्नी आदित्य, पूजा पत्नी सोनू, खुशी पुत्री सोनू, मोहित और रोहित पुत्र गण गिरीश चन्द्र व राजेश पुत्र लल्ला की नाजुक हालत को देखते हुए सभी को राजकीय मेडिकल कॉलेज तिर्वा के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं ब्रजेश पुत्र गंगा चन्द्र का जिला अस्पताल में ही इलाज चल रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
घायलों को अस्पताल ले जाते कर्मी।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3cE4wyZ