-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

प्रयागराज में पति ने पत्नी और बेटे की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। घटना कोरांव थाना इलाके के बड़ाेखर कस्बे की है। आरोपी को पत्नी के चरित्र पर शक था। घटना के बाद से आरोपी फरार है।


आरोपी पुष्पराज पेशे से ट्रक ड्राइवर है। वह खेत में घर बनाकर रहता था। गुरुवार रात उसका पत्नी से झगड़ा हुआ। इसके बाद उसने पत्नी सुनीता (32) और दोनों बेटों रतन (10) व राज (7) पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इससे तीनों बुरी तरह घायल हो गए।

घटना के बाद परिवार में पसरा मातम।

घटना के बाद परिवार में पसरा मातम।

कोरांव थाने की पुलिस के साथ एसपी क्राइम आशुतोष मिश्रा मौके पर पहुंचे। घायलों को पहले नजदीक अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने छोटे बेटे राज को मृत घोषित कर दिया। सुनीता और बड़े बेटे रतन को स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां कुछ देर बाद सुनीता की भी मौत हो गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रयागराज के कोरांव में गुरुवार देर रात एक युवक ने अपनी पत्नी और बेटों पर कुल्हाड़ी से हमल कर दिया। इस घटना में पत्नी और एक बेटे की मौत हो गई जबकि दूसरे बेटे की हालत नाजुक बनी हुई है।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hF4RTe