-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कोरोनावायरस महामारी ने दुनियाभर के देशों को अपनी चपेट में ले लिया है, वहीं भारत में ये वायरस सबसे तेजी से फैल रहा है। हालात यह कि पिछले 24 घंटों में 88,600 नए कोरोना मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं 1124 लोगों को इस वायरस के चलते अपनी जान से हाथ धोना पड़ा है। बता दें कि सितंबर माह में अब तक देश में एक हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि राहत की बात यह कि 24 घंटे में 92,043 मरीज ठीक भी हुए हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा रविवार सुबह जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 59 लाख 92 हजार 532 हो गई है। पिछले 24 घंटों में (शनिवार सुबह 8 बजे से लेकर रविवार सुबह 8 बजे तक) कोरोना के 88 हजार 600 नए मामले सामने आए हैं।

दुनियाभर में 3.27 करोड़ से अधिक लोग हुए कोरोना से संक्रमित, भारत दूसरे स्थान पर

अब तक इतने सेंपल
बात करें एक्टिव केस की तो इनकी संख्या 9 लाख 56 हजार 402 है। वहीं रिकवरी रेट  मामूली बढ़ोतरी के बाद 82.46 प्रतिशत पर पहुंच गया है। जबकि पॉजिटिविटी रेट 8.96 प्रतिशत है। 26 सितंबर को 9 लाख 87 हजार 861 कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए। अभी तक कुल 7 करोड़ 12 लाख 57 हजार 836 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

सबसे ज्यादा मामले
बात करें देश में सर्वाधित मामले वाले राज्य की तो इनमें महाराष्ट्र अब भी पहले स्थान पर काबिज है। यहां अब तक 13 लाख मामले और 34 हजार मौतें दर्ज हो चुकी हैं। इसके बाद आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश हैं। इन पांच राज्यों में सबसे ज्यादा कोरोना सं​क्रमित सामने आ रहे हैं। 

पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह का 82 साल की उम्र में निधन, PM मोदी ने जताया दुख

दुनिया में दूसरे स्थान पर 
आपको बता दें कि एक्टिव केस मामले में अमेरिका दुनिया में सबसे अधिक 7,077,450 मामलों और उससे हुई 204,485 मौतों के साथ सबसे अधिक प्रभावित देश है। वहीं कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का दूसरा सबसे प्रभावित देश है। जबकि मौतों के मामले में अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत का नंबर है।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Covid 19: More than 60 lakh infected in the country so far, 88 thousand new cases reported in 24 hours
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2G7zxzj