-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश के अलग-अलग हिस्सों में लगातार भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं। मंगलवार सुबह देश के तीन राज्यों में भूकंप आया। महाराष्ट्र के नाशिक, अंडमान-निकोबार के दिगलीपुर और लद्दाख के करगिल में झटके महसूस किए गए। हालांकि कहीं पर भी जान-माल के नुकसान होने की कोई खबर नहीं है। 

नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (National Centre for Seismology-NCS) के मुताबिक, महाराष्ट्र के नाशिक में 3.8 तीव्रता का भूकंप सुबह 9 बजकर 50 मिनट पर आया। 

लद्दाख (Ladakh) के कारगिल में मंगलवार तड़के 5.47 बजे झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने (Richter scale) पर इसकी तीव्रता 4.4 मापी गई। भूकंप का केंद्र कारगिल के उत्तर-पश्चिम में 435 किमी उत्तर-पश्चिम में था। 

लद्दाख से पहले अंडमान और निकोबार द्वीप समूह (Andaman and Nicobar Islands) में भी भूकंप आया। इसका केंद्र द्वीप समूह से 20 किलोमीटर दूर दिगलीपुर (Diglipur) था। भूकंप की तीव्रता 4.0 दर्ज की गई। भूकंप तड़के 3 बजे आया था। 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Earthquake in Nashik Maharashtra Diglipur Andaman Nicobar Islands and Kargil Ladakh magnitude Richter scale NCS
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/33bGlUk