-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

उत्तर प्रदेश के रायबरेली में सीएमओ ने डीएम पर अभद्रता का आरोप लगाया है। आरोप है कि मीटिंग के दौरान डीएम ने सीएमओ को कहा कि 'तुम्हारी खाल खींच लूंगा, जमीन में गाड़ दूंगा, गधा।' सीएमओ का कहना है कि मीटिंग में ये बातें सुनकर मेरी तबीयत बिगड़ गई और मैं वहां से चला आया।

अपने से हुए दुर्व्यवहार को लेकर सीएमओ संजय कुमार शर्मा ने महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य को एक पत्र भेजा है। सीएमओ ने अपने पत्र में लिखा है कि शुक्रवार शाम डीएम वैभव श्रीवास्तव ने नोडल अधिकारियों की बैठक बुलाई थी। जिसमें सीडीओ अभिषेक गोयल, सीएमओ डॉ.संजय कुमार शर्मा, एसडीएम सदर शालिनी प्रभाकर, डॉ.बीरबल, डॉ शम्स रिजवान, डॉ.राधाकृष्णन आदि शामिल हुए थे।

सीएमओ ने स्वास्थ्य महानिदेशक को लिखा पत्र
सीएमओ ने स्वास्थ्य महानिदेशक को लिखा पत्र

कर्मचारी की छुट्‌टी को लेकर डीएम ने सीएमओ को डांटा

सीएमओ का कहना है कि भोजन प्रभारी डॉ. मनोज शुक्ल ने पत्नी का इलाज कराने के लिए छुट्टी मांगी थी, जो की कैंसर से पीड़ित हैं इसलिए मैंने छुट्टी स्वीकृत कर दी। इस कारण डॉ मनोज शुक्ल बैठक में शामिल नहीं हो सके। इस बात को लेकर डीएम वैभव श्रीवास्तव ने उनसे अपमान की भाषा में बात किया। सीएमओ ने लेटर में लिखा है कि डीएम ने कहा कि तुम्हारी खाल खींच लूंगा, जमीन में गाड़ दूंगा, गधा। मीटिंग में ये बातें सुनकर मेरी तबीयत बिगड़ गई और मैं वहां से चला आया।

इस मामले में डीएम वैभव श्रीवास्तव ने बताया कि सीएमओ काम में शिथिलता बरत रहे थे इस कारण मुझे गुस्सा आया और मैंने कहा कि खाल खींचकर भूसा भरा दूंगा मैंने कोई गाली नहीं दी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
रायबरेली के डीएम वैभव श्रीवास्तव ने सीएमओ को सरेआम जमकर फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि तुम्हारी खाल खिंचवाकर भूसा भर दूंगा। इसके बाद सीएमओ मीटिंग छोड़कर चले गए।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2F5oyG6