उत्तर प्रदेश के वाराणसी में बीएचयू बीकॉम की प्रवेश परीक्षा देकर बुधवार को लौट रहे एक छात्र को कुछ युवकों ने दौड़ा दौड़ा कर पीटा। छात्र हाथ जोड़ता रहा, लेकिन युवक उसकी पिटाई करते रहे। देर शाम छात्र अमन के शिकायत पर कैंट थाने में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई लेकिन अभी वह अभी असली वजह तक नही पहुंच पायी है
कैंट इंस्पेक्टर राकेश सिंह ने बताया कि रात 11 बजे पीड़ित युवक शिकायत लेकर आया था। मुकदमा दर्ज कर जांच किया जा रहा हैं। मारपीट करने वाले युवक पीड़ित के साथ दसवीं की पढ़ाई साथ किये है।ऐसा पीड़ित ने बयान दिया है।दुश्मनी किस बात को लेकर है,वजह नही खुल पाया हैं।पीड़ित के पिता केबल का कार्य करते हैं।युवकों में घर का पता भी क्लियर नही हो पाया है।
शहर के टकटकपुर निवासी रजनीश यादव, तेलिया बाग निवासी साहिल ने अपने एक साथी के साथ मिलकर अमन की पिटाई की थी। छात्र अमन ने पुलिस को बताया कि प्रवेश परीक्षा देकर वो मकबूल आलम रोड आज़ाद नगर कॉलोनी स्थित अपने घर जा रहा था। तभी नदेसर के पास रोकर तीन युवक जबरदस्ती सुनसान जगह ले गए और पीटने लगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3ifYBCh