-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ के सरोजनी नगर थाना क्षेत्र में ढाबे पर काम करने वाले 35 वर्षीय व्यक्ति का शव पेड़ से लटकता हुआ मिला। बुधवार सुबह 7 बजे पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इंस्पेक्टर कहना है मृतक के खुदकुशी करने की वजह सामने आ रही है आख़िर क्यों खुदकुशी की इसकी जांच की जा रही है। मृतक ढाबे पर काम करता था।

मिली जानकारी के अनुसार दिनेश कुमार (35) पुत्र जगमोहन चौरसिया सीतापुर जिले के थाना कमलापुर, का रहने वाला था। राजधानी लखनऊ के रोहिणीनगर इलाके के बगुडू ढाबा पर दिनेश कुमार काम करता था। कल रात में काम करने के बाद वह सोने चला गया। सुबह करीब 6:40 मिनट पर ढाबे के सामने पेड़ पर दिनेश का शव लस्सी से लटका हुआ मिला।

ढाबे के मालिक ने दी थी पुलिस को सूचना

शव को लटकते देख ढाबे मालिक ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि, मृतक की पत्नी सीतापुर में रहती है। पिता जगमोहन मौर्य लखनऊ पहुंच गए हैं। पुलिस का कहना है कि, दिनेश कुमार ने क्यों फांसी लगाई इसकी जांच की जा रही हैं।

कर्ज़ में डूबा है परिवार
मौके पर पहुंचे मृतक दिनेश के पिता जगमोहन का कहना हैं। परिवार की आर्थिक हालात ठीक नहीं है। परिवार में शादी के लिए कर्ज लिया गया था। जिसे चुकाने के लिए बेटा गांव से शहर कमाने आया था। कोरोना महामारी और लॉक डाउन की वजह से खास कमाई नहीं हो पाई। पिता का कहना हैं इसको लेकर बेटा टेंशन में रहता था।






from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3ijYFBg