-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में स्थित लोहिया संस्थान में शनिवार देर रात वृद्ध महिला की मौत से परिजन नाराज हो गए और उन्होंने जमकर हंगामा किया। उनका आरोप है कि डॉक्टरों ने ठीक से इलाज नहीं किया इसलिए महिला की मौत हो गई। देर रात तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पुलिस ने परिजन को शांत कराया।

अमेठी जिले की रहने वाली देवती तिवारी (65) को दिल की बीमारी के चलते शनिवार को लोहिया संस्थान में भर्ती कराया गया था। रात करीब 11 बजे उनकी मौत हो गई। उनके बेटे दुर्गेश का आरोप है कि रात को तबीयत बिगड़ने पर डॉक्टरों को बुलाया गया लेकिन उन्होंने इलाज में गंभीरता नहीं दिखाई। डॉक्टरों और स्टाफ की लापरवाही से उनकी मां की मौत हो गई।

परिजन ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। देर रात तक चले हंगामे के बाद परिजनों को पुलिस ने समझाया। विभूति खंड कोतवाली के अतिरिक्त प्रभारी रमेश पांडेय ने बताया कि इस मामले में कोई भी तहरीर नहीं मिली है। परिजनों को समझाकर उनको शव सौंप दिया गया है।

अभद्रता तक की गई, कोई इलाज नहीं किया गया

मृतक के परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर एडमिट होने के बाद से कोई ट्रीटमेंट नहीं कर रहे थे। बताया गया कि मरीज को माइनर अटैक आया है लेकिन हो सकता है ऑपरेशन करना पड़ेगा। इस पर हम सभी ने कहा जो सामान बताइए ले आएं। हम सब सामान लेकर आए। लेकिन डॉक्टर ने कोई भी ट्रीटमेंट नहीं किया। यहां तक कि ऑक्सीजन की जरूरत थी लेकिन वो भी नहीं लगाया गया। पूछताछ करने पर डाक्टर के साथ मौजूद स्टाफ ने अभद्रता की। हंगामा करते हुए मारपीट करने लगे। धक्का देकर वहां से बाहर निकाल दिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
अमेठी जिले की देवती तिवारी (65) को दिल की समस्या के चलते शनिवार को लोहिया संस्थान में भर्ती कराया गया था। देर रात उनकी मौत के बाद परिजनों ने आराेप लगाया कि डॉक्टरों की लापरवाही से उनकी मौत हुई है।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3lTNJfz