-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में सोमवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे एक छोटा एयरक्राफ्ट क्रैश होकर खेत में गिर गया। इसमें दो पायलट सवार थे। हादसे के बाद दोनों पैराशूट से कूद गए थे। लेकिन, एक की मौत हो गई। जबकि दूसरा लापता बताया जा रहा है। पुलिस मौके पर पहुंची है।

मलबे में तब्दील एयरक्राफ्ट।

400 मीटर दूरी पर खेत में मिला पायलट का शव

यह हादसा सरायमीर थाना क्षेत्र के संजरपुर के समीप कुशवापुरवा गांव में हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोपहर करीब 11:20 बजे एक एयरक्राफ्ट आसमान से लड़खड़ाते हुए खेत में गिरा। हादसे के बाद दो लोग पैराशूट से कूद थे। इसमें पायलट का शव मलबे में तब्दील हो चुके एयरक्राफ्ट से 400 मीटर की दूरी पर खेत में मिला है। जबकि दूसरे की तलाश की जा रही है। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुटी है। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है।

खेत में पड़ा पायलट का शव।

इस खबर को हम लगातार अपडेट कर रहे हैं...



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। चारों तरफ खेतों में मलबा बिखर गया।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3iPTtVU