-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक 13 साल की नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि ककोड़ थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली नाबालिग मंगलवार रात परिवार के साथ सो रही थी। गांव का एक युवक दीवार फांदकर घर में घुसा और नशीला पदार्थ सुंघाकर उठा ले गया। इसके बाद घर के बाहर ही रेप किया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

नशीला पदार्थ सुंघाकर बिस्तर से उठाया

पिता के अनुसार, आरोपी रिजवान उर्फ पकौड़ी घर में मंगलवार आधी रात घुसा। उसने बेटी को नशीला पदार्थ सुंघा दिया और बिस्तर से उठा ले गया। इसके बाद घर के बाहर ले जाकर उसके ज्यादती की। बेटी के शोर मचाने पर तेजाब से चेहरा जलाने और जान से मारने की धमकी दी। इस बीच पिता की आंख खुली तो वह बाहर आया तो उसने आरोपी को रंगे हाथ पकड़ा। शोर मचाने पर गांव वाले भी जुट गए और आरोपी रिजवान को पकड़ लिया। पुलिस को सूचना दी गई। लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी के परिवार वाले आ गए और जबरन उसे मुक्त करा लिया।

आरोपी को गिरफ्तार किया गया

एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि ककोड़ थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग के साथ उसके पड़ोस में रहने वाले युवक ने दुष्कर्म किया है। पिता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
आरोपी रिजवान।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2SenJ0V