-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बरेली में बरामदगी के बाद पुलिस विवाहित प्रेमी युगल को लखनऊ ला रही थी। लेकिन अचानक प्रेमी युगल की तबीयत बिगड़ गई। तब दोनों ने बताया कि उन्होंने जहर खा लिया है। यह भी कहा कि दोनों साथ रहने न पाए तो क्या हुआ साथ मरेंगे। पुलिस ने दोनों को ट्रामा सेंटर में भर्ती करवाया। लेकिन मौत हो गई। घटना के वक्त लड़की का भाई और जीजा मौजूद था। आज दोनों का 164 का कोर्ट में बयान दर्ज होना था। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

लड़की की मां ने दर्ज कराया था केस
ठाकुरगंज की रहने वाली महिला ने कृष्णानगर पुलिस को एक तहरीर दी थी। जिसमें लिखा था कि उनकी बेटी पारुल को पहले से शादीशुदा है। उसकी ससुराल कृष्णानगर के स्नेहनगर में है। लेकिन कृष्णा नगर के स्नेह नगर के रहने वाले शादीशुदा विकास सोनी उसकी बेटी पारुल को भगा ले गया है। लेकिन पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया था तो महिला ने कोर्ट की शरण ली। 14 अगस्त को कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने केस दर्ज किया था। पुलिस ने पूरे मामले की पड़ताल शुरू की तो यह जानकारी हुई कि दोनों बरेली के शहर में हैं। 20 सितंबर को पुलिस की एक टीम शादीशुदा प्रेमी युगल को लखनऊ लाने के लिए पहुंची। विकास और पारुल अपने एक रिश्तेदार के घर पर बरेली में पाए गए।

रास्ते में पुलिस से बोले - हमने जहर खा लिया है, साथ जिएंगे साथ साथ मरेंगे
कृष्णानगर पुलिस दोनों को अपनी अभिरक्षा में लखनऊ ला रही थी। लेकिन रात 12:30 बजे प्रेमी युगल की तबियत बिगड़ने लगी। पुलिस के पूछने पर दोनों ने कहा हम ने जहर खा लिया है। इससे पहले प्रेमी युगल ने पुलिस से कहा साथ जिएंगे साथ मरेंगे। यह सुनते ही पुलिस के हाथ पांव फूल गए। तत्काल पुलिस दोनों को लेकर ट्रामा सेंटर करीब 3:30 बजे पहुंची। जहां पर दोनों की मौत हो गई।

जहर कब और कैसे मिला, चल रही जांच

डीसीपी सेंट्रल सोमेंद्र वर्मा का कहना है कि, दोनों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। यह पूरा मामला बीती देर रात 3:30 बजे के करीब का है। वाहन में मृतक के सगे साले और साढू भी मौजूद थे। विकास और पारुल ने भागकर शादी कर ली थी। जिस पर लड़की के परिजनों ने लड़के के खिलाफ केस दर्ज कराया था। दोनों चार माह से पति-पत्नी बनकर बरेली में रह रहे थे। पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है कि आखिर दोनों को जहरीला पदार्थ कैसे और कब मिला। इन्होंने जहर का सेवन कब किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है कि आखिर दोनों को जहरीला पदार्थ कैसे और कब मिला। इन्होंने जहर का सेवन कब किया। 


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32KzrGK