-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

चेन्नई सुपरकिंग्स ने टीम की लिस्ट से पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना का नाम हटा दिया है। अब रैना की वापसी लगभग न के बराबर है। इस बार फैंस मिस्टर आईपीएल को काफी मिस कर रहे हैं। आईपीएल के किंग के नाम से मशहूर सुरेश रैना, निजी कारणों का हवाला देते हुए, सीजन के शुरू होने से पहले ही भारत वापस आ गए थे।

रैना का नाम आईपीएल की वेबसाइट से भी गायब

रैना के वापस आने के बाद से ही, उनकी टीम में वापसी को लेकर चर्चा चल रही थी। खुद सुरेश रैना ने कहा था कि वह कभी भी वापसी कर सकते हैं।

हालांकि अब नहीं लगता कि टीम में उनकी वापसी होगी। दरअसल, चेन्नई सुपर किंग्स और आईपीएल की वेबसाइट से सुरेश रैना का नाम हटा लिया गया है। टीम के सेक्शन में सभी खिलाड़ियों के नाम हैं, लेकिन वहां रैना का नाम नहीं है। इससे यह तो तय हो गया कि रैना इस सीजन में वापसी नहीं करने वाले हैं।

रैना ने चेन्नई को कर दिया था अन-फॉलो

शुक्रवार को चेन्नई की लगातार दूसरी हार के बाद सोशल मीडिया पर फैंस रैना की वापसी की मांग कर रहे थे। जिसके बाद रैना ने चेन्नई को ट्विटर पर अन-फॉलो कर दिया था। खबरों के मुताबिक रैना ने शनिवार से चेन्नई को ट्विटर पर फॉलो करना बंद कर दिया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
चेन्नई इस सीजन में अबतक 3 में से 2 मैच हार चुकी है, 2 पॉइंट्स के साथ पॉइंट्स टेबल में सातवें नंबर पर है। (फाइल फोटो)


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/30hay3Y