-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

नई दिल्ली, 14 सितम्बर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70 वें जन्मदिन पर भारतीय जनता पार्टी पूरे एक सप्ताह तक सेवा कार्यो का संचालन करेगी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोमवार को गौतम बुद्ध नगर जिले के छपरौली गांव से सेवा सप्ताह का शुभारंभ किया। उनके साथ उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी रहे।

इस दौरान नड्डा ने कहा कि 14 सितंबर से 20 सितंबर तक भाजपा के करोड़ों कार्यकर्ता सेवा सप्ताह के माध्यम से सेवा का कार्य अपने हाथ में लेंगे। हम जानते हैं कि भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर को है, इसलिए भाजपा ने 14 से 20 सितंबर तक सेवा सप्ताह मनाने का तय किया है।

उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जीवनी में अगर हम देखें तो सेवा प्रमुख लक्ष्य रहा है। देश की सेवा, जनता की सेवा, दलितों, शोषित और पिछड़े वर्गों की सेवा, जो समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की सेवा, ये उनके जीवन का ध्येय रहा। ये लक्ष्य मोदी का बचपन से था।

नड्डा ने आयोजनों की रूपरेखा बताते हुए कहा कि भाजपा ने तय किया है कि प्रत्येक जिले में 70 स्थानों पर स्वच्छता कार्यक्रम, फलों का वितरण, अस्पतालों में मरीजों की देखभाल, रक्तदान के कार्यक्रम होंगे। एक जिले में कम से कम 70 दिव्यांग भाइयों को उपकरण देने का लक्ष्य रखा गया है।

एनएनएम/वीएवी



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Service week begins on Modi's birthday, Nadda launches
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/33rIxr6