-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

श्रीनगर, 28 सितंबर (आईएएनएस)। दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के सिरहामा में शुक्रवार को मुठभेड़ स्थल पर एक जिंदा ग्रेनेड के अचानक फटने से घायल हुए एक व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। यह जानकारी अधिकारियों ने सोमवार को दी।

मिली जानकारी के अनुसार, मुठभेड़ स्थल पर गोलीबारी खत्म होने के बाद वहां गए यासीन अहमद राथर, एक जिंदा ग्रेनेड के अचानक फटने से घायल हो गया था।

अनंतनाग के एसएसपी संदीप चौधरी ने आईएएनएस को बताया, आतंकवादियों ने तीन ग्रेनेड दागे थे। दो विस्फोट हुए, जबकि तीसरे को मलबे से बरामद नहीं किया जा सका। घायल व्यक्ति को वह ग्रेनेड मलबे से मिला था और वह उठाते समय फट गया।

वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके बाद उसे श्रीनगर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

यह मुठभेड़ शुक्रवार को हुई थी और इसमें लश्कर के दो आतंकवादी मारे गए थे।

एमएनएस-एसकेपी



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Injured youth dies at encounter site in Kashmir
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3i9J1aC