-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में मंगलवार की शाम दादरी कस्बे में शेर सिंह नामक व्यक्ति की कुछ युवकों ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। अब इसका सीसीटीवी फुटेज पुलिस के हाथ लगा है जिसमें सरेआम हमलावर युवक को चाकू से गोदते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुलिस हालांकि अभी पुलिस सीसीटीवी के आधार पर अपराधियों की कर रही है।

घटना मंगलवार को ग्रेटर नोएडा में हुई थी। मृतक के पिता दिल्ली पुलिस से कुछ साल पहले ही एएसआई के पद से रिटायर्ड हुए हैं। बीते सोमवार को शेर सिंह का किसी से झगड़ा हुआ था, जिसे उसने थप्पड़ मार दिया था। इसके बाद मंगलवार शाम तीन युवकों ने शेर सिंह भाटी की चाकू गोदकर हत्या कर दी।

उपचार के दौरान हुई थी भाटी की मौत

गंभीर रूप से घायल शेर सिंह भाटी को अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। हालांकि पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली है और जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।

ग्रेटर नोएडा के डीसीपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि शेरू उर्फ शेर सिंह नामक व्यक्ति पर हमला किया गया, जिसमें उसकी मौत हो गई। घटना को अंजाम देने वाले तीन बदमाशों का पता चला है।

उन्होंने बताया कि बीते सोमवार को ऑटो टकराने की वजह से शेर सिंह का विवाद हुआ था। शेर सिंह ने ऑटो वाले को थप्पड़ मार दिया था, जिसका बदला लिया गया। पुलिस अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। आरोपियाें के खिलाफ गैंगस्टर की भी कार्रवाई की जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
ग्रेटर नोएडा में एक युवक की दो दिन पहले चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। अब इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है ।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3m7KdyA