-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

इटैलियन ओपन में शुक्रवार को खेले गए अंतिम 16 के मैचों में सर्बिया के नोवाक जोकोविच, स्पेन के राफेल नडाल, इटली के माटेयो बारेटिनी और जर्मनी के डोमिनिक कोएपफेर ने जीत कर मेंस सिंगल्स के क्वाटर फाइनल में जगह बना ली। महिला वर्ग में रोमानिया की सिमोना हालेप, स्पेन की गार्बिने मुगुरुराज, चेक रिपब्लिक की कैरोलीना प्लिसकोवा और बेलारूस की विक्टोरिया एजारेंका क्वॉर्टर फाइनल में पहुंच गईं।

नोवाक जोकोविच ने सर्बिया के ही फिलिप क्राजिनोविच को सीधे सेटों में मात दी। टॉप 16 के अन्य मैचों में स्पेन के नडाल ने सर्बिया के डुसान लोजोविच को, इटली के माटेयो बारेटिनी ने इटली के ही स्टीफानो ट्रवागिला को और जर्मनी के डोमिनिक कोएपफेर ने इटली के लोरेंजो मुसेटी को हराया।

वुमन्स सिंगल्स में रोमानिया की सिमोना हालेप ने यूक्रेन की डायना यास्ट्रेमस्का को और स्पेन की गार्बिने मुगुरुराज ने ब्रिटेन की योहाना कोंटा को मात दी। जबकि बेलारूस की विक्टोरिया एजारेंका वॉकओवर मिल जाने से क्वाटर फाइनल में पहुंच गईं।

मेंस सिंगल्स के सभी मैचों का फैसला सीधे सेटों में हुआ

सर्बिया के जोकोविच ने शुक्रवार को अपने ही देश के फिलिप क्राजिनोविच को सीधे सेटों में 7-6 (7), 6-3 से हरा कर लगातार 14वीं बार इस टूर्नार्मेंट के टॉप-8 में जगह बनाई। जोकोविच ने कहा, "यह निश्चित तौर पर मेरे द्वारा खेला गया अभी तक के सबसे लंबे सेट्स में से एक है। मुझे लगता है कि जो आपका सबसे अच्छा दोस्त हो उसके खिलाफ खेलना कभी भी आसान नहीं होता है। मुझे लगता है कि पहला सेट अलग जा सकता था।" वर्ल्ड नंबर-1 खिलाड़ी ने कहा, "किस्मत की बात है कि यह मेरे पक्ष में गया और इससे मुझे दूसरे सेट में मदद मिली। हो सकता है कि मानसिक और शारीरिक तौर पर वह कुछ पीछे रहे गए हों और मैंने मौकों को फायदा उठा लिया।"

वहीं अंतिम-16 के एक अन्य मैच में नौ बार के विजेता नडाल ने डुसान लोजोविच को 6-1, 6-3 से हरा दिया।

नडाल ने कहा, "मुझे लगता है कि मैंने काफी सकारात्मक टेनिस खेली है। जाहिर सी बात है कि सुधार लगातार होना चाहिए। मेरे लिए यह एक और शानदार शाम रही ।"

स्टान वावरिंका और जापान के केई निशिकोरी को मात देने वाले इटली के लोरेंजो मुसेटी को जर्मनी के डोमिनिक कोएपफेर ने 6-4, 6-0 से हरा दिया। चौथे सीड इटली के माटेयो बारेटिनी ने इटली के ही स्टीफानो ट्रवागिला ने 7-6 (5), 7-6 (1) को हरा कर टॉप-8 में जगह बनाई।

पूर्व वर्ल्ड नंबर 1 को वॉकओवर

महिला वर्ग में रोमानिया की सिमोना हालेप ने यूक्रेन की डायना यास्ट्रेमस्का को 7-5, 6-4 से हरा दिया। दूसरी सीड कैरोलीना प्लिस्कोवा ने रूस की एना ब्लिनकोवा को 6-4, 6-3 से मात दी। स्पेन की गार्बिने मुगुरुराज ने ग्रेट ब्रिटेन की योहाना कोंटा को 6-4, 6-1 से हरा दिया। पूर्व वर्ल्ड नंबर-1 विक्टोरिया एजारेंका की विपक्षी खिलाड़ी रूस की डारया कासाटकिना के पहले सेट में रिटायर होने से उन्हें वॉकओवर मिल गया और वे क्वार्टर फाइनल में पहुंच गईं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
जोकोविच लगातार 14वीं बार इस टूर्नामेंट के टॉप-8 में पहुंचे हैं, जबकि नडाल नौ बार जीत चुके हैं (फाइल फोटो)


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Fz9v8l