-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

समाजवादी पार्टी पूर्व महानगर महासचिव लालू यादव को देर रात गिरफ्तार कर कोतवाली पुलिस ने धारा 151 के तहत गुरुवार सुबह अस्थाई जेल ( चांदमारी) भेज दिया। इसी मुद्दे को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता जेल( चांदमारी) पहुंचें थे जहां उनको मिलने से रोक दिया गया। बताया जा रहा है कि हिन्दू युवा वाहिनी की ओर से 21 तारीख को कोतवाली में सपा नेता के खिलाफ शिकायत की गई थी। पकड़े जाने से पहले हालांकि लालू यादव का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें वह कह रहे हैं कि ऐसे केस बहुत दर्ज हुए हैं। हम इससे डरने वाले नहीं है।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रमोद पांडेय ने बताया कि शांति भंग के आरोप में इनको आज सुबह जेल भेजा गया है।कुछ दिनों पहले इनपर 21 तारीख को सीएम के विरुद्ध अभद्र टिप्पणी करने को लेकर भी 159, 500 और 504 आईपीसी की धाराओं में मुकदमा दर्ज है।

बेटे समन यादव ने बताया कि 21 तारीख को तहसील पर कार्यक्रम था। पिताजी ने कुछ बयान सीएम को लेकर दिया था। इसी बात से जिला प्रशासन नाराज हो गया था। बेरोजगारी, महंगाई, अपराध के मुद्दे पर जिले में उन्होंने मजबूती से आवाज बुलंद किया। कल रात बगल के मकान से पुलिस घर के अंदर आ गई। वो खुद गिरफ्तारी को नीचे जा रहे थे।

सपा नेता को अस्थायी जेल से दूसरी जगह ले जाया गया।
सपा नेता को अस्थायी जेल से दूसरी जगह ले जाया गया।

हिंदू युवा वाहिनी के मंडल प्रभारी से अदावत पड़ी महंगी
सीएम योगी के करीबी और हिंदू युवा वाहिनी के मंडल प्रभारी अम्बरीश सिंह भोला ने 21 तारीख को कोतवाली में एप्लिकेशन दिया था।जिसमे लिखा गया था कि लालू यादव ने सीएम को ढोंगी बाबा कहा और प्रदर्शन के दौरान उनकी लूंगी खोलने की बात कही थी। जिसको लेकर भोला ने शिकायत दर्ज करायी थी। इस मामले पर उसी दिन मुकदमा दर्ज कर लिया जाता है।

पुलिस ने सपा कार्यकर्ताओं को अस्थाई जेल के बाहर रोका
महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष को रात में ही घटना बता दिया गया था। आज सुबह हम लोग लालू यादव से मिलने जेल आये हैं। प्रशासन ने हम लोगों को बाहर ही रोक दिया है। जबकि मुलाकातियों को सेंट्रल और जिला जेल में भी मिलने दिया जाता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सपा नेता से मिलने पहुंचे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बाहर ही रोक दिया।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2HoSAWp