-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में सोशल मीडिया पर आसपुर देवसरा थाने के हिस्ट्रीशीटर सपा नेता सभाजीत यादव के भांजे चंदन यादव का एक आपत्तिजनक बयानबाजी करते हुए वीडियो सामने आया है। चंदन यादव खुलेआम प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री मोती सिंह का एनकाउंटर करने की धमकी दे रहा है। यह बातें जब उसने कही तो वह भीड़ के बीच था। एनकाउंटर करने की बात पर लोगों ने ताली बजाकर चंदन का समर्थन किया। मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ था सभाजीत

वीडियो में चंदन यादव कह रहा है कि अगर मेरे मामा (हिस्ट्रीशीटर सभाजीत यादव) को कुछ हुआ तो मैं मोती सिंह का एनकाउंटर कर दूंगा। बीते दिनों में अवैध असलहों के साथ सभाजीत के गुर्गों को पट्टी पुलिस ने गिरफ्तार किया था। वहीं, सभाजीत पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया था। सभाजीत की पत्नी आसपुर देवसरा ब्लाक की प्रमुख है।

मंत्री मोती सिंह।

इन धाराओं में आरोपी पर केस दर्ज

पुलिस ने आरोपी युवक चंदन यादव के खिलाफ आईटी एक्ट, धमकी समेत अन्य गंभीर धाराओं में आसपुर देवसरा थाने में केस दर्ज किया गया है। लेकिन गिरफ्तारी न होने से मोती सिंह समर्थकों में आक्रोश है। दरअसल, इलाके में ऐसी चर्चा है कि सभाजीत के खिलाफ कार्रवाई मंत्री के निर्देश पर हुई है। इसी के चलते भांजे ने मंत्री का एनकाउंटर करने की धमकी खुलेआम दी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
आरोपी चंदन यादव।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3havM8W