-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

उत्तर प्रदेश में बस्ती जिले के छावनी थाना क्षेत्र में एन.एच.28 पर हुए भीषण सड़क हादसे में एक की मौत हो गई जबकि इस हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि रविवार तड़के लगभग 5 बजे कार व ट्रक में जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें कार सवार एक प्राइवेट बैंक कर्मी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

दोनों वाहनों का टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और कार में सवार एसबीआई के बैक कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए सूचना पर पहुंची छावनी पुलिस ने घायलों को एम्बुलेंस से अस्पताल भिजवाया और शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि लोग संत कबीरनगर से लखनऊ जा रहे थे। कार में पांच लोग सवार थे और सभी लोग बैक कर्मचारी थे। घटना रामजानकी तिराहे के पास की है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
बस्ती में रविवार को सुबह दर्दनाक हादसा हो गया जिसमें एक बैंक कर्मचारी की मौत हो गई जबकि चार लोग जख्मी हो गए।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3h07m29