-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

सरकार व पुलिस प्रशासन बेटियों को सुरक्षा देने का भले ही लाख दावा करे, लेकिन हकीकत इससे उलट है। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले का है। यहां छह साल की बच्ची के साथ दरिंदगी सामने आई है। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली छह वर्षीय बच्ची के साथ पड़ोसी युवक ने टेंट की दुकान में ले जाकर ज्यादती की। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित की हालत नाजुक है। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

आरोपी के घर वालों से काफी घुली मिली थी बच्ची

पीड़िता की मां ने बताया कि बच्ची अक्सर पड़ोसी के घर खेलने जाया करती थी। बुधवार को पड़ोसी युवक माशूक बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने घर से दूर अपने टेंट की दुकान में ले गया। जहां बच्ची के साथ दरिंदगी की। उसके बाद घर आकर बच्ची का कपड़ा भी ले गया। आरोपी ने तर्क दिया कि बच्ची मेरे घर पर नहाएगी। बच्ची आरोपी के घर वालों से काफी घुली मिली थी। इसलिए कुछ भी गलत नहीं लगा। मां ने कपड़े दे दिए। लेकिन जब बच्ची नहाकर वापस आयी, तो वह खून से लथपथ थी। यह देख आनन-फानन में परिजनों ने उसे महिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने बच्ची के साथ हुई दरिंदगी की बात कही। जानकारी मिलते ही परिजनों के पैरों से जमीनी खिसक गयी। बच्ची की हालत नाजुक बनी हुई है।

बहला-फुसलाकर किया रेप

पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह का कहना है कि आरोपी युवक पड़ोस का ही रहने वाला है। जिसके घर पर अक्सर बच्चे खेलने जाया करती थी। युवक माशूक बहला-फुसलाकर उसके साथ दुराचार किया है। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह का कहना है कि आरोपी युवक पड़ोस का ही रहने वाला है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2HBEJft