उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ के गोसाई गंज कस्बा में एक युवक ने पारिवारिक कलह के चलते पंखे से लटककर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मोहनलाल गंज रोड निवासी हेमन्त उर्फ पूतान (28) ने पारिवारिक कलह के चलते बुधवार की सुबह अपने कमरे में पंखे से रस्सी के सहारे लटका मिला। बताया जा रहा है कि उसकी पत्नी के साथ मारपीट की थी जिससे नाराज होकर वह बच्चों को लेकर अपने मायके चली गई थी।
मिली जानकारी के अनुसार मृतक ने सोमवार की शाम किसी बात को लेकर अपनी पत्नी उषा के साथ मारपीट की थी। जिसके बाद मंगलवार की सुबह पत्नी नाराज होकर अपने बच्चों के साथ मायके चली गई। हेमन्त उर्फ पूतान (28) रात में अपने कमरे में सोने चला गया। सुबह जब वह काफी देर तक नहीं उठा तो उसकी मां शांति देवी ने कमरे का दरवाजा खोलकर उसे जगाने गई तो देखा कि वह पंखे से लटका हुआ है।
परिजनों के इसकी सूचना गोसाईंगंज पुलिस को दी। मौके पर पहुंची गोसाईंगंज पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। गोसाई गंज इंस्पेक्टर का कहना है कि आत्महत्या करने की वजह की तलाश की जा रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2F3df1G