-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

उत्तर प्रदेश में वाराणसी के रोहनिया थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह दो ट्रकों की टक्कर में दो लोग घायल हो गए। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने सही समय पर ड्राइवर और खलासी को बाहर निकाल लिया जिससे उनकी जान बच गई। ट्रक ड्राइवर की हालत नाजुक बताई जा रही है। हादसा राजातालाब बीरभानपुर हाईवे स्थित तहसील के पास क्रॉसिंग पर हुआ।

जानकारी के अनुसार, रायबरेली से सीमेंट लादकर चंदौली जिले के लिए जा रहे ट्रक क्रॉसिंग पर मोहनसराय की तरफ जा रहे दूसरे ट्रक से टकरा गया। दूसरा ट्रक ड्राइवर अपना ट्रक छोड़कर फरार हो गया। जिसके दौरान हाइवे पर लगभग 40 मिनट यातायात बाधित रहा।

हादसे की वजह से यातायात बाधित हुआ
राजातालाब चौकी इंचार्ज संतोष कुमार यादव मौके पर पहुंचे और क्षतिग्रस्त दोनों ट्रकों को सड़क के किनारे लगवा कर यातायात सुचारू करवाया। यादव ने बताया कि दोनों ट्रकों के मालिकों से संपर्क किया जा रहा है। खलासी की हालत थोड़ी गंभीर बनी हुई है। दूसरे ट्रक का ड्राइवर फरार हो गया है। ट्रक के नंबर से डिटेल निकाल ली गई है। गनीमत है कि पास से गुजर रहे दूसरे वाहन के लोग चपेट में नहीं आए। हादसे में विजय कुमार और विवेक घायल हुए हैं जो अमेठी के रहने वाले हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
वाराणसी में दो ट्रकों के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। जिसमें दो लोग घायल हो गए। एक की हालत नाजुक बनी हुई है।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3mV754w