-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

हाथरस में दुष्कर्म की घटना को लेकर बसपा प्रमुख मायावती ने योगी सरकार पर बड़ा हमला बोला है। मायावती ने नेतृत्व परिवर्तन की मांग करते हुए कहा कि योगी आदित्यनाथ को गोरखपुर मठ भेज देना चाहिए। वह मठ भी न संभाल पाएं तो राम मंदिर बन रहा है, वहां कोई जिम्मेदारी दे दी जाए। हाथरस की घटना के बाद मुझे ऐसा लग रहा था कि शायद यूपी सरकार कुछ हरकत में आएगी। यूपी के मनचले लोग जो बहन-बेटियों का उत्पीड़न कर रहे हैं, उन पर अंकुश लगाएगी, पर ऐसा नहीं हुआ। आज सुबह मैंने बलरामपुर की एक घटना न्यूज में देखी जिसने मुझे झकझोर कर रख दिया।

वर्तमान सरकार में कानून नहीं
मायावती ने कहा कि उत्तर प्रदेश में वर्तमान भाजपा सरकार में कानून का नहीं बल्कि गुंडों, बदमाशों, माफियाओं, बलात्कारियों एवं अन्य अराजक तत्वों का राज चल रहा है। यहां की कानून व्यवस्था पूरी तरह से दम तोड़ चुकी है। खासकर इस सरकार में यहां की बहन-बेटियां बिलकुल सुरक्षित नहीं है।

हिफाजत नहीं कर सकते तो इस्तीफा दें योगी
मायावती ने कहा कि, आदित्यनाथ योगी को मैं बताना चाहती हूं कि आपने एक महिला के पेट से जन्म लिया है। आपको दूसरों की बहन-बेटी को अपनी बहन-बेटी समझना चाहिए। यदि आप उनकी हिफाजत नहीं कर सकते तो बेहतर यही है कि आपको खुद ही पीछे हट जाना चाहिए। खुद ही इस्तीफा दे देना चाहिए।

राष्ट्रपति शासन लगाया जाए

मुझे 99 नहीं 100% भरोसा हो गया है कि वर्तमान में यूपी के सीएम, सरकार चलाने में सक्षम नहीं है। बेहतर यही है कि आप या तो नेतृत्व परिवर्तन करें और यदि आप नहीं कर पा रहे हैं तो यहां पर राष्ट्रपति शासन लगाएं। कम से कम उत्तर प्रदेश की जनता के ऊपर रहम करें। यही मेरी अपील है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
बसपा प्रमुख मायावती।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34cwhLw