-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

उत्तर प्रदेश में आगरा के मानसिक चिकित्सालय में 12 जुलाई को नर्सिंग स्टॉफ से हुई अभद्रता और पिटाई के मामले की जांच में काफी खामियां सामने आई हैं। इतने बड़े संस्थान के सीसीटीवी कैमरे भी खराब हैं। बताया जा रहा है कि यहां बीते 12 जुलाई को नर्सिंग स्टाफ की हेड के कहने पर स्टाफ नर्स को सुरक्षा स्टाफ बुरी तरह पिटाई की गई और बाद में इसका वीडियो वायरल कर दिया।

आरोप है कि अस्पताल के इंचार्ज के कहने पर थाना पुलिस आई और पूछताछ के नाम पर नर्स को काफी परेशान किया। बताया जा रहा है कि इसी दौरान एक सिपाही ने अपने मोबाइल से वीडियो बनाया और अगले दिन उसके साथ अश्लील चैटिंग शुरू कर दी।

दरअसल इस मामले में पीड़ित स्टाफ नर्स महिला ने राज्य महिला आयोग के समक्ष शिकायत की थी कि वो मानसिक अस्पताल में नर्स क्वाटर में पति के साथ रहती है। बीती 12 जुलाई को उसके पति दूध लेकर आए और हमेशा की तरह नाइट ड्यूटी पर चले गए। घर पर माचिस न होने पर पड़ोस में रहने वाले मुंहबोले भाई के पास माचिस लेने गई कि तभी अचानक अस्पताल से मेट्रन और सुरक्षा कर्मचारियों ने चरित्रहीन बताते हुए पुरुष गार्डों से उसकी पिटाई करवाना शुरू कर दिया।

पुलिसकर्मियों ने भी की अभद्रता
इसके बाद 12 बजकर पचास मिनट पर मेट्रन के बुलाने पर थाना हरी पर्वत से नौ पुलिसकर्मी आये और तीन बजे तक उससे अभद्र भाषा मे पूछताछ की। इस दौरान एक भी महिला पुलिसकर्मी वहां मौजूद नहीं थी। इस बात के उसने प्रमाण के रूप में रजिस्टर में एंट्री भी दिखाई। महिला के अनुसार मेट्रन और सिक्युरिटी वालों ने उसे चरित्रहीन की उपाधि दे डाली और उसका मोबाइल नम्बर और पिटाई के वीडियो इंटरनेट पर वायरल कर दिए। थाने से आई पुलिस का एक सिपाही महिला को आधी रात से वाट्सअप पर मैसेज करने लगा।

दोषियों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई

शिकायत का संज्ञान लेते हुए राज्य महिला आयोग की सदस्य निर्मला दीक्षित और महफूज संस्था के कॉर्डिनेटर नरेश पारस मानसिक चिकित्सालय निरीक्षण के लिए गए। उन्हें हैरानी हुई कि अस्पताल के डायरेक्टर आदि इस घटना की जानकारी होने से इनकार कर रहे थे। जबकि मामला काफी सुर्खियां बटोर चुका है। राज्य महिला आयोग की सदस्य निर्मला दीक्षित का कहना है की इस मामले में किसी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।उन्हें जांच में अस्पताल प्रबंधन की काफी कमियां मिली हैं। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
आगरा मानसिक चिकित्सालय की स्टॉफ ने लगाया आरोप। राज्य महिला आयोग की जांच में मिली कई खामियां।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Rwpy9m