-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा है कि एमएस धोनी ऐसे खिलाड़ियों को मौका देना पसंद करते हैं जो सभी जगह अपना योगदान दे सकें। चाहर चेन्नई के टॉप परफॉर्मर्स में से एक हैं। उन्होंने चेन्नई के लिए अभी तक 17 मैच खेलकर 22 विकेट लिए हैं, इस दौरान उनकी इकॉनमी 7.63 की रही है।

चाहर ने क्या कहा

चाहर ने कहा “ मुझे लगता है धोनी उन्हीं खिलाड़ियों को मौका देना चाहते हैं जो बैटिंग, बॉलिंग और फील्डिंग तीनों विभागों में अच्छा कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि “एक बॉलर के लिए कोई भी दिन खराब हो सकता है लेकिन वह एक अच्छा कैच पकड़ कर मैच बदल सकता है” चाहर ने यह बात पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा के शो में कही है।

चाहर ने कहा की उनकी टीम में बहुत से ऐसे प्लेयर हैं जो हर जगह अच्छा कर सकते हैं। उन्होंने कहा “ टी20 एक ऐसा फॉर्मेट है जहां आपको सबकुछ करना पड़ता है, आईपीएल में बहुत सी टीम हैं जिनके पास बहुत मजबूत बैटिंग और बॉलिंग ऑर्डर है लेकिन वे सारी टीमें हर विभाग में कुछ खिलाड़ियों पर निर्भर हैं, अगर वे चल गए तो वे आपको अकेले जीता देंगे अगर नहीं चले तो टीम परेशानी में आ सकती है।”

दीपक चाहर ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ अबुधाबी में खेले गए आईपीएल के पहले मैच में चार ओवर में 32 रन देकर 2 विकेट लिए थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
चाहर बोले - आईपीएल में बहुत सी मजबूत टीमें हैं, लेकिन वे  सारी टीमें  हर विभाग में कुछ खिलाड़ियों पर निर्भर हैं। (फाइल फोटो)


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hPmfob