-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

उत्तर प्रदेश में एटा जिले के रहने वाले ट्रक ड्राइवर अमरपाल को मऊ से बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी को जेल से न छोड़ने पर सीएम योगी को मिटाने की धमकी देने के मामले में गिरफ़्तार किया गया है। ट्रक ड्राइवर ने 112 के व्हाट्सएप नंबर पर धमकी दी थी जिसके बाद से पुलिस ने सर्विलांस के जरिये आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी।

मिली जानकारी के अनुसार अनुसार 9696755113 नम्बर से किसी बदमाश ने बुधवार को यूपी 112 सेवा के व्हाट्सएप नम्बर पर कई धमकी भरे मैसेज भेजे थे। इंस्पेक्टर हजरतगंज अंजनी कुमार पांडे की तरफ से मुकदमा दर्ज कराया गया है। धमकी भरे मैसेज बुधवार सुबह 9.56 से 10.11 बजे के बीच भेजे गए थे। मैसेज में सीएम के प्रति अभद्र बातें करने के साथ ही मुख्तार को 24 घंटे के भीतर जेल से बाहर निकलने की बात कही गई थी।

धमकी में लिखा- मुख्तार को नहीं छोड़ा तो सरकार मिटा दी जाएगी
धमकी देने वाले ने मैसेज में लिखा था कि मुख्तार को जेल से नहीं छुड़ाया गया तो 25 तारीख यानी शुक्रवार तक सरकार मिटा दी जाएगी। उन्होंने बताया कि जिस नम्बर से धमकी भरे मैसेज भेजे गए हैं, उसका पता चलने के बाद पुलिस की एक टीम ने आरोपी को एटा से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए ट्रक ड्राइवर से पुलिस पूछताछ कर रही है आख़िर इसने क्यों धमकी दी थी। इसके पीछे क्या मंशा रही। फिलहाल पुलिस की टीम धमकी देने वाले से पूछताछ कर रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मिटाने की धमकी देने वाले शख्स को पुलिस ने पकड़ लिया है। उससे पूछताछ की जा रही हे।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2RYsXh4