उत्तर प्रदेश में वाराणसी के डीएलडब्ल्यू स्थित प्रशासनिक भवन में बुधवार तड़के आग लग गई। सूचना मिलने पर डीएलडब्लू प्रशासन में हड़कंप मच गया। प्रशासनिक भवन के कंप्यूटर कक्ष में आग लगने की जानकारी होने के बाद फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंच गई और आग को बुझाने का प्रयास कर रही है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आग कैसे लगी। उसके कारणों की जांच की जा रही है।
बताया जा रहा है कि कंप्यूटर भवन में आग लगने की जानकारी होने के साथ ही अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और स्थिति का जायजा लेने लगे। लाखों रुपए का माल इस आग में जलकर खाक हो चुका है। वहीं कंप्यूटर में मौजूद कई अहम दस्तावेज भी जलने की जानकारी मिल रही है। फिलहाल मौके पर स्थिति काबू में है और नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।
डीएलडब्लू सैक्रेटरी वैभव ने बताया कि आग कैसे लगी जांच की जा रही है। बिल्डिंग के अंदर कई तरह के काम होते हैं। कम्प्यूटर सेक्शन भी हैं। जब तक अंदर दाखिल नहीं हुआ जाएगा तब तक कुछ बताया नहीं जा सकता।हमारी टीम भी लगी हुई हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3klMkNh