-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले की 19 साल की दलित लड़की का शव दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल से पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच मंगलवार की रात 12:50 बजे उसके पैतृक गांव लाया गया। इस दौरान पूरा गांव छावनी जैसा नजर आया। इस दौरान बेटी का अंतिम बार चेहरा देखने के लिए माता-पिता व भाई तड़प उठे। लेकिन परिवार वालों की एक न सुनी गई और जबरन रात 2:40 बजे बिना किसी रीति रिवाज के अंतिम संस्कार कर दिया गया। मुखाग्नि भी पुलिस वालों ने ही दी। इसको लेकर गांव में तनाव है।

परिवार, ग्रामीण और पुलिस के बीच हुई झड़प
रात जब पीड़ित का शव एंबुलेंस से गांव लाया गया तो परिवार वालों ने हंगामा शुरू कर दिया। दरअसल, परिवारीजन शव सौंपने की मांग कर रहे थे। लेकिन प्रशासन अंतिम संस्कार करने की जल्दबाजी में जुटा था। परिवार वाले एंबुलेंस के सामने भी लेट गए। इस दौरान पुलिस, प्रशासन और ग्रामीणों के बीच झड़प भी हुई। आरोप है कि एडीएम ने परिवार वालों से बदसलूकी की। परिवार हिंदू रीति रिवाज के अनुसार रात में शव का अंतिम संस्कार नहीं करना चाहते थे। लेकिन जबरन शव को चिता पर रखकर आग लगा दी गई। इस दौरान किसी केमिकल का भी इस्तेमाल किया गया। शायद वह पेट्रोल था। इस प्रक्रिया के दौरान मीडिया वालों को भी दूर रखा गया।

एम्स रेफर थी बहन, सफदरजंग क्यों ले गए?

पीड़ित के भाई ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाया है। भाई ने कहा कि उसकी बहन को अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज से दिल्ली एम्स रेफर किया गया था। लेकिन उन्हें इलाज के लिए सफदरजंग अस्पताल में भर्ती किया गया। अगर बहन को सही वक्त पर इलाज मिल गया होता तो वह आज जिंदा होती। परिवार वालों ने नाराजगी जाहिर करते हुए यह भी कहा है कि उन्हें यूपी पुलिस की कार्रवाई पर भरोसा नहीं है।

यह है पूरा मामला

हाथरस जिले के थाना चंदपा इलाके के एक गांव में 14 सितंबर को चार दबंग युवकों ने 19 साल की दलित युवती के साथ गैंगरेप को अंजाम दिया था। आरोप है कि वारदात के बाद आरोपियों ने पीड़िता की रीढ़ की हड्डी तोड़ दी और उसकी जीभ भी काट ली थी। घटना के बाद पुलिस ने एक आरोपी को उसी दिन गिरफ्तार कर लिया था। दो अन्य भी अलग-अलग तारीखों में पकड़े गए। चौथे आरोपी को बीते शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं, युवती को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। लेकिन, उसकी हालत देखते हुए उसे अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
हाथरस में गैंगरेप पीड़ित के शव का पुलिस ने रात ढाई बजे जबरन किया अंतिम संस्कार।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/347Jkhf