-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

वाराणसी में पीएम मोदी के नाम पर फर्जी ट्रस्ट बनाकर फर्जीवाड़े का मामला प्रकाश में आया है। जिसको लेकर गुरुवार देर रात उप निबंधक सदर द्वितीय हरीश चतुर्वेदी के शिकायत पर 10 लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। नरेंद्र दामोदर दास मोदी जन कल्याणकारी ट्रस्ट 14 जुलाई को दुर्गा कुंड कबीरनगर निवासी अजय पांडेय के द्वारा पंजीकृत कराया गया था।

कागजातों के जांच में फर्जीवाड़ा सामने आया

कैंट इंस्पेक्टर राकेश कुमार सिंह ने बताया कि 10 अभियुक्त इसमें नामजद है। जिसमे प्रदीप कुमार निवासी बसही, सोनू गुप्ता निवासी गर थमा, विकास मिश्रा निवासी महलगांव, हुकुलगंज निवासी अनिल, कैंट निवासी प्रिया श्रीवास्तव, अर्दली बाजार निवासी शाहबाज़, अनेई की रंजीता, बलिया निवासी अविनाश सिंह फर्जी ट्रस्ट में शामिल है। ये सभी ट्रस्टी है।

इन सभी पर धोखाधड़ी, 467,468,471,420 समेत कई संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। इनको पकड़ने के लिये कई टीमें भी बनायी गयी है। साथ ही पूरे मामले पर आलाधिकारियों की भी नजर है। इनके पूरे नेटवर्क और कार्यशैली को भी खंगाला जा रहा है।साथ ही पैसों के लेन देन का डीटेल भी निकाला जा रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पूर्वांचल में कहा कहा और नेटवर्क है,क्राइम ब्रांच की टीम भी जांच में जुटी।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3oCJjex